ePaper

Women Health: पेशाब में जलन और पेट में दर्द है UTI के लक्षण, जानिए कैसे करें बचाव

Updated at : 19 Dec 2023 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Women Health: पेशाब में जलन और पेट में दर्द है UTI  के लक्षण, जानिए कैसे करें बचाव

Urinary Tract Infection: कई महिलाओं को अपने ऊपर तबतक ध्यान देने की आदत नहीं होती जब तक ये समस्याएं उन्हें बहुत अधिक परेशान नहीं करने लगती हैं. इन्हीं में एक है यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूटीआई जिससे महिलाएं सबसे ज्यादा संक्रमित होती हैं.

विज्ञापन
undefined

Urinary Tract Infection: क्या आपको बार – बार पेशाब लगता है. पेशाब में जलन महसूस भी महसूस होती है और शरीर काफी थका हुआ महसूस करता है तो इन बातों को इग्नोर ना करें ये स्वास्थ्य की परेशानियों में शामिल यूटीआई के संकेत हो सकते हैं.

undefined

यूटीआई ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है. ये बैक्टीरिया जब मूत्र मार्ग को संक्रमित करते हैं तो समस्याएं तेजी से सामने आने लगती हैंं. इसमें पेशाब में जलन और पेट में दर्द कभी – कभी इतना बढ़ जाता है कि इसे झेलना बहुत मुश्किल हो जाता है .

undefined

मूत्र मार्ग में संक्रमण यानी यूटीआई ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है. ये बैक्टीरिया जब यूरिनरी ट्रैक्ट को संक्रमित करते हैं तो स्वास्थ्य परेयाानियां ख़ड़ी होने लगती हैं. अगर वक्त पर इसके लक्षणों को नोटिस नहीं किया गया तो यह किडनी, यूरिनरी ब्लैडर और इन्हें जोड़ने वाली नलिकाओं को प्रभावित करने लगता है जो अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकता है.

undefined

मूत्र मार्ग में संक्रमण के लक्षणों की बात करें तो इसका सबसे सामान्य लक्षण है बार- बार पेशाब लगना और इस दौरान जलन की समस्या, इसके अलावा पेट के निचले हिस्से में दर्द भी होता है. अगर इंफेक्शन अधिक फैल जाता है तो यह लोवर बैक पेन का कारण बन जाता है. इंफेक्शन के बढ़ने से बुखार हो जाता है. उल्टी लगने के साथ काफी सुस्ती भी लगती है पेशाब में बदबू भी आती है.

undefined

यूटीआई का इलाज और बचाव : यूटीआई के लक्षणों के बाद बात करें इसके इलाज और बचाव के बारे में तो कई बार माइल्ड यूटीआई बिना दवाइयों के भी ठीक हो जाते हैं लेकिन कई बार संक्रमण बढ़ने पर एंटीबायोटिक दवाएं लेना बहुत जरूरी हो जाती हैं.

undefined

यूटीआई होने पर डॉक्टर संक्रमित शख्स को दवाओं के साथ- साथ खूब पानी पीने की सलाह देते हैं. इसके अलावा

  • गंदे शौचालयों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए

  • अधिक कैफिन, कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स और खट्टे,मसालेदार खाना से बचें.

  • साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी है.

  • अगर बहुत अधिक तंग कपड़े पहनते हैं तो उससे बचे क्योंकि पसीने से अधिक बैक्टीरियल ग्रोथ होता है.

  • हमेशा आरामदायक कपड़े़ पहन और सूती अंडरगारमेंट्स का उपयोग करें

undefined

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, यूटीआई पुरुषों और महिलाओं दोनों को होने वाली एक आम समस्या है अगर समय पर इसकी पहचान कर लिया जाए तो डॉक्टर की सलाह से निदान पा सकते हैं.

undefined

यूटीआई की परेशानियों से बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें आजमाने से राहत मिल सकती है. जैसे कि नारियल पानी, पुदीने और सौंफ का पानी, चावल का पानी, आंवले का रस धनिये के बीज को रात में पानी में भिगोकर सुबह छानकर इसमें मिश्री मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं .सेब का सिरका भी बैक्टीरिया के इंफेक्शन से बचाता है.

Also Read: स्मोकिंग से सिर्फ लंग्स ही नहीं, धीरे- धीरे बर्बाद हो जाते हैं ये बॉडी ऑर्गन्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola