ePaper

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत के समक्ष उठाये क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दे

Updated at : 03 May 2020 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत के समक्ष उठाये क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कोविड-19 और लॉकडॉउन को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए अपने क्षेत्र के लिए विभिन्न मांगे रखी. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि लॉकडाउन 3.0 में प्रवासियों को वापस लाने की अनुमति मिलने के बाद वापस आने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. इसलिए इस संबंध में बनाये गये नियम, बस, ट्रेन की समय-सारणी इत्यादि की जानकारी उपलब्ध करायी जाए.

विज्ञापन

बड़कागांव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कोविड-19 और लॉकडॉउन को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए अपने क्षेत्र के लिए विभिन्न मांगे रखी. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि लॉकडाउन 3.0 में प्रवासियों को वापस लाने की अनुमति मिलने के बाद वापस आने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. इसलिए इस संबंध में बनाये गये नियम, बस, ट्रेन की समय-सारणी इत्यादि की जानकारी उपलब्ध करायी जाए.

Also Read: झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1% हुई, तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा
निजी गाड़ियां को कैसे मिलेगा पास

विधायक ने कहा कि जो लोग अपनी गाड़ियों से वापस आना चाहते हैं, उनके लिए पास बनवाने की व्यवस्था की जाए. जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जतायी. जो मजदूर झारखंड कोरोना सहायता ऐप पर निबंधन नहीं करा पाए और सहायता राशि लेने से छूट गये उनको भी कम से कम एक हजार रुपये देने का अनुरोध किया गया.

किसानों के धान की बकाया राशि का भुगतान

अंबा प्रसाद ने कृषकों के धान की बकाया राशि का भुगतान कराने के लिए भी बात की. मुख्यमंत्री ने शेष राशि का भुगतान जल्द हो जाने का भरोसा दिया. अंबा प्रसाद ने बताया कि कई योग्य व्यक्तियों के पास राशन कार्ड अभी नहीं है. उनका राशन कार्ड बनावाया जाए. साथ ही सभी को अतिरिक्त राशन, राशन में दाल, आलू और तेल भी साथ में देने का आग्रह किया. अंबा प्रसाद ने स्कूल फीस माफ कराने के सरकार से आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola