केरेडारी में दूसरी महिला से प्रेम करना उपेंद्र को पड़ा महंगा, गला दबाकर हुई हत्या, शव को जंगल में फेंका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Nov 2020 4:19 PM
Jharkhand crime news, Hazaribagh news : हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के बारियातू सिरमा जोल्हा बांध जंगल से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरूब डाड़ीकला निवासी उपेंद्र भूईयां पिता करिवा भूईयां के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. वहीं, इस मामले की जांच- पड़ताल भी पुलिस ने शुरू कर दी है.
Jharkhand crime news, Hazaribagh news : केरेडारी (हजारीबाग) : हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के बारियातू सिरमा जोल्हा बांध जंगल से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरूब डाड़ीकला निवासी उपेंद्र भूईयां पिता करिवा भूईयां के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. वहीं, इस मामले की जांच- पड़ताल भी पुलिस ने शुरू कर दी है.
बताया गया कि जानकारी मिलने पर जंगल पहुंचे केरेड़ारी पुलिस ने सोमवार सुबह युवक की शव को बरामद किया है. प्रथम दृष्टया युवक की हत्या गला दबा कर करने की बातें सामने आयी है. इस संबंध में मृतक की पत्नी रिंकी देवी के आवेदन पर केरेडारी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 115/20 के तहत गांव की सावित्री कुमारी एवं सावित्री की दोस्त अंजली कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
Also Read: आलू- प्याज के बढ़े दामों से चिंतित हैं झामुमो विधायक, सीएम हेमंत से जनता को राहत पहुंचाने की अपील
रिंकी देवी ने आवेदन में लिखा है कि उपेंद्र गांव की एक महिला सावित्री कुमारी से प्रेम करता था. फोन पर भी बात करता था. इसमें अंजली कुमारी भी सहयोग करती थी. शुक्रवार शाम से मृतक घर से गायब था. सोमवार को उसका शव केरेडारी के बारियातू स्थित जोल्हा बांध जंगल से मिला. मृतक की पत्नी रिंकी देवी ने इनदोनों महिलाओं पर पति उपेंद्र भूईयां की हत्या करने का आरोप लगायी है. साथ शव को छुपाने के उद्देश्य से जंगल में फेकने का आरोप भी लगायी है.
इस संबंध में केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने कहा कि मृतक के परिजन के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आते ही इस मामले का खुलासा हो जायेगा.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










