झारखंड: बेटी की मौत पर ओडिशा से घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक से टकरा गयी तेज रफ्तार बाइक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2023 9:49 PM
गुमला जिले के स्टेट हाइवे पर कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी प्लांट के समीप गिट्टी लोडेड ट्रक में जाकर एक बाइक सवार टकरा गया. इसके कारण बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक जगन तोपनो ओडिशा से अपने घर लौट रहा था.
गुमला: झारखंड के गुमला जिले के कामडारा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है. शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि मृतक बाइक से ओडिशा से गुमला अपने गांव लौट रहा था. बेटी की मौत की सूचना पर मृतक घर लौट रहा था, ताकि अंतिम संस्कार में शामिल हो सके. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार बाइक जाकर ट्रक से टकरा गयी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
ट्रक से टकरा गया था तेज रफ्तार बाइक सवार मृतक
गुमला जिले के स्टेट हाइवे पर कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी प्लांट के समीप गिट्टी लोडेड ट्रक में जाकर एक बाइक सवार टकरा गया. इसके कारण बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जगन तोपनो (उम्र 40 वर्ष) अपनी बाइक (OD 23 -4338) से कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगदा टंगरा टोली अपने गांव आ रहा था. इसी क्रम में ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. तेज रफ्तार होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
मृतक ओडिशा में रहकर करता था काम
बताया जा रहा है कि मृतक ओडिशा में रहकर काम करता था. गुरुवार को उसकी बारह साल की बेटी की मौत गांव में हो गयी थी. बेटी की मौत की सूचना पर पिता बाइक से घर बोंगदा अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहा था. इसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गया. कामडारा पुलिस ने शव को बरामद कर थाने में रख लिया है. शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










