ePaper

रायडीह से सात पशु तस्कर गिरफ्तार, किसानों पर हमला कर पशुओं को लूट कर भाग रहे थे

Updated at : 09 Mar 2021 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
रायडीह से सात पशु तस्कर गिरफ्तार, किसानों पर हमला कर पशुओं को लूट कर भाग रहे थे

यहां बता दें कि छह मार्च को बजरंग दल के सदस्यों ने जोकारी कोंडरा से 300 से अधिक पशुओं को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया था. इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को गांव के किसानों के बीच जिम्मेनामा पर बांट दिया था, परंतु पशुओं को घर ले जाने के दौरान रात को अचानक पशु तस्करों ने किसानों पर हमला कर दिया और सभी पशुओं को लूट कर ले जाने लगे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News गुमला : सुरसांग थाना के जोकारी गांव से सात पशु तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें बरगीडाड़ के तकीर खान (35), पतागाई के शाहरुख भंडारी (25), कतरी गांव के शेर खान (30), साई टांगरटोली के अब्दुल हक (31), नजीब खान (32), करामत अली (48) व सिसर्द के वकील खान (55) शामिल हैं. इन लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.

यहां बता दें कि छह मार्च को बजरंग दल के सदस्यों ने जोकारी कोंडरा से 300 से अधिक पशुओं को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया था. इसके बाद पुलिस ने सभी पशुओं को गांव के किसानों के बीच जिम्मेनामा पर बांट दिया था, परंतु पशुओं को घर ले जाने के दौरान रात को अचानक पशु तस्करों ने किसानों पर हमला कर दिया और सभी पशुओं को लूट कर ले जाने लगे.

इसकी सूचना जैसे ही बजरंग दल व ग्रामीणों को हुई, तो घेराबंदी कर सात पशु तस्करों को धर दबोचा. ग्रामीण उन पशु तस्करों की पिटाई करते, उससे पहले पुलिस पहुंच गयी और सभी को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं घटना में उपयोग में लायी गयी दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. सुरसांग थाना के नये प्रभारी आकाश कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola