राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए राहत, जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन; जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Author Munendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन: जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पात्रता

प्रतीकात्मक तस्वीर

राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है. लंबे इंतजार के बाद नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. पात्र परिवार Smart PDS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

Ration Card Online Apply: राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है. लंबे इंतजार के बाद नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. पात्र परिवार Smart PDS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा. जांच में पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को नया राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

कौन कर सकेगा नए राशन कार्ड के लिए आवेदन?

एमओ चेतन पांडेय ने बताया कि जिन परिवारों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है और वे सरकार की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच की जाएगी. सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज देना अनिवार्य होगा. आवेदकों को आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और पूरी तरह दर्ज करने की सलाह दी गई है.

गलत या अधूरी जानकारी होने पर सत्यापन की प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है.

राशन कार्ड मिलने के बाद क्या होगा फायदा?

नया राशन कार्ड जारी होने के बाद पात्र लाभार्थी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही पात्रता के अनुसार राशन कार्ड से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा.

एमओ चेतन पांडेय ने पात्र और राशन कार्ड से वंचित परिवारों से अपील की है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें. फिलहाल आवेदन शुरू होने की निश्चित तारीख सामने नहीं आई है. प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र परिवार Smart PDS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.


विज्ञापन
Munendra Kumar

लेखक के बारे में

By Munendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन