बेगूसराय: कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित, परीक्षा भवन में मोबाइल से 'रील' बनाने पर हुई कार्रवाई

परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय में स्नातक परीक्षा के दौरान एक छात्रा को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर 'रील' बनाने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है. कॉलेज प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Begusarai News: स्नातक सत्र 2025-29 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एमआरजेडी (MRJD) कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से अनुशासनहीनता एवं कदाचार के आरोप में एक छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है. कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा भवन में मोबाइल फोन का अनधिकृत रूप से उपयोग करने और 'रील' बनाने के गंभीर आरोप में निष्कासित किया गया.
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्राचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं को पुनः सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी छात्र या छात्रा को इस प्रकार की अनुचित व नियमविरुद्ध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध कॉलेज प्रशासन द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










