Giridih News :जमुआ को स्वच्छ बनाये रखने में सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ

Giridih News :जमुआ चौक साफ एवं स्वच्छ रहे तथा जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जमुआ के बीडीओ अमल कुमार प्रयासरत हैं. कई बार चौक की साफ-सफाई करायी गयी. छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग, सब्जी विक्रेताओं तथा एजेंटों के साथ बातचीत कर चौक को स्वच्छ बनाने का प्रयास बीडीओ कर चुके हैं. शनिवार को बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी व फल विक्रेताओं तथा बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की.
जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी, फल विक्रेताओं व बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की
जमुआ चौक साफ एवं स्वच्छ रहे तथा जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जमुआ के बीडीओ अमल कुमार प्रयासरत हैं. कई बार चौक की साफ-सफाई करायी गयी. छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग, सब्जी विक्रेताओं तथा एजेंटों के साथ बातचीत कर चौक को स्वच्छ बनाने का प्रयास बीडीओ कर चुके हैं. शनिवार को बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी व फल विक्रेताओं तथा बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की. इसमें सभी का मंतव्य लेते हुए चौक को स्वच्छ बनाने व जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने पर चर्चा हुई. बीडीओ ने कहा कि जमुआ 42 पंचायतों वाला जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है. पुराना प्रखंड व मिर्जागंज पुराना बाजार होने के कारण प्रखंड मुख्यालय में लोगों का जमावड़ा लगाता है. इससे ठोस, तरल व प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या बनी रहती है, जो काफी चिंतनीय है. सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम लगती है. इससे निबटने के लिए स्थानीय गणमान्य, सामान्य लोगों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों व पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहयोग जरूरी है.बैठक में लिए गये कई निर्णय
बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगाने, जमुआ चौक के चारों दिशा में बस को चौक से पांच सौ मीटर दूर लगाने, अस्पताल के निकट सब्जी दुकान लगाने, जमुआ अस्पताल व प्रखंड चहारदीवारी के निकट बने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत कर नियमित रूप से चालू करवाने, उसकी देखभाल व साफ सफाई को लेकर एक सफाईकर्मी को रखने, जमुआ चौक से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण को लेकर वरीय अधिकारियों से पत्राचार करने समेत अन्य निर्णय लिये गये. कहा कि शीघ्र ही इसका अनुपालन करवाया जायेगा. मौके पर सीओ, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, झामुमो के चीना खान व मुस्लिम अंसारी, कांग्रेस के निजामुद्दीन अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, समाजसेवी संजीत यादव, रंजीत राम, उमेश यादव, दिनेश मंडल, फल विक्रेता रंजीत साव, दिलीप साव आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




