Ye Baarish: दिल टूटे आशिक को मिलेगा सुकून, ‘ये बारिश’ गाना चार्टबस्टर में मचाएगा गदर

Ye Baarish song
Ye Baarish: अगर इस मॉनसून आप भी एक अच्छे गाने को सुनना चाहते हैं, तो जी म्यूजिक और भटाडिया एंटरप्राइजेज एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम “ये बारिश” है. इसे मसूरी-देहरादून की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है.
Ye Baarish: बरसात के सुहाने मौसम को और भी खुशनुमा बनाने के लिए जी म्यूजिक और भटाडिया एंटरप्राइजेज एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम “ये बारिश” है. यह गाना उन सभी के लिए एक सुकून भरी सौगात है, जिनके दिल टूटे हैं और जिनकी यादों में अभी भी बेवफा माशूक का बसेरा है. गाने के बोल इस ढंग से लिखे गए हैं, जो जुबान पर आसानी से चढ़ जाते हैं.
दिल टूटे आशिक के लिए परफेक्ट सॉन्ग है ‘ये बारिश’
जी म्यूजिक के सॉन्ग “ये बारिश” के बोले हैं, ये बारिश नहीं मेरे आंखों की नमी है….. हर बूंद में ही तेरी यादें बसी हैं…! इस दिल छू लेने वाले वीडियो में बाबा हर्षित, दीपाली बब्बर और अनुष्का पांडे जैसे कलाकार दिखाई देंगे. बता दें कि बाबा हर्षित का एक गाना “दिल ब्लो करदा” यूट्यूब पर काफी हिट हुआ था. ये बारिश सॉनग की शूटिंग मसूरी-देहरादून की खूबसूरत वादियों और लखनऊ की दिलकश लोकेशंस पर हुई है, जो पर्दे पर और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है. यह गाना यकीनन इस मॉनसून में सभी के दिलों को छू लेगा.
ये बारिश के बारे में
“ये बारिश” सॉन्ग को सारेगामा फेम जॉय चक्रवर्ती ने दी है, जो कि संगीत जगत का एक जान माना नाम है. वहीं सॉन्ग में कुछ शायरी भी है, जिसे उत्तराखंड के DIG अमिताभ श्रीवास्तव ने आवाज दी है, जिन्हें ‘सिंगर इन खाकी’ के नाम से भी जाना जाता है. प्रतिभाशाली संगीतकार सोमित शर्मा ने दिया है. अलौकिक राही और देवरिया जनपद के युवा कवि रवि वर्मा ने गीत के बोल लिखे हैं. अलौकिक राही ने इसका निर्देशन किया है, जो जाने-माने बॉलीवुड राइटर भी हैं. उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म “वन डे जस्टिस” लिखी है.
यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










