मायरा की जान लेने हॉस्टल पहुंची मेहर, क्या वक्त पर पहुंच पाएंगे अरमान-अभीरा?

Published by : Anushka Singh Updated At : 14 Apr 2026 11:54 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मेहर का पागलपन सारी हदें पार कर गया है. अरमान से शादी टूटने का बदला लेने के लिए मेहर अब मासूम मायरा और मुक्ति को अपना निशाना बनाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. मेहर का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है और अरमान ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है, लेकिन हार मानने के बजाय, मेहर अब एक खौफनाक कदम उठाने जा रही है. वह मायरा और मुक्ति की जान लेने के इरादे से उनके हॉस्टल पहुंच जाती है.

कृष से मायरा की लोकेशन पता करती है मेहर

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मेहर अब मायरा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लेती है. वह चालाकी से कृष के जरिए मायरा की लोकेशन पता करती है दूसरी तरफ, मायरा को अपनी गलतियों का अहसास होता है और वह मुक्ति के पास जाकर उससे माफी मांगती है. इस बीच उन्हें पता चलता है कि अभिरा हॉस्पिटल में भर्ती है, और दोनों वहां जाने की तैयारी करने लगते हैं.

दादी सा ने विद्या को लगाई फटकार

घर के हालात भी कुछ ठीक नहीं हैं. पोद्दार परिवार को जब अभिरा के फोन से मेहर का सच पता चलता है, तो सब हैरान हो जाते हैं. कृष सबसे ज्यादा डरा हुआ है क्योंकि उसने अनजाने में मेहर की मदद की है. इस बीच दादी सा घर लौटती हैं और मेहर की करतूतों पर विद्या को खरी-खोटी सुनाती हैं. विद्या अब भी मेहर और अभिरा की तुलना करने की कोशिश करती है, जिस पर दादी सा उसे जमकर फटकार लगाती हैं.

मायरा को जान से मारने हॉस्टल पहुंची मेहर

हॉस्टल पहुंचकर मेहर, मुक्ति और मायरा का पीछा कर रही है. दोनों बहनें अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपती फिरती हैं. दूसरी तरफ, अरमान और अभिरा बच्चों की मदद के लिए हॉस्टल की तरफ निकलते हैं, लेकिन रास्ते में मेहर के गुंडे उन पर हमला कर देते हैं. अरमान अकेले ही उन सबका मुकाबला करता है. मुश्किल घड़ी में मुक्ति और मायरा किसी तरह अभिरा को फोन करते हैं. अभिरा खुद खतरे में होने के बावजूद मुक्ति को मायरा का ख्याल रखने की हिम्मत देती है, जिसे सुनकर मायरा इमोशनल हो जाती है.

क्या होगा आगे ?

अब देखना यह होगा कि मेहर अपनी इस आखिरी चाल में कामयाब हो पाएगी या अरमान और अभिरा सही सलामत हॉस्टल पहुंचकर बच्चों को मेहर के चंगुल से छुड़ा लेंगे. आने वाला एपिसोड सस्पेंस और एक्शन से भरपूर होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: बीच सड़क पर बड़ा हादसा, क्या अनु बचा पाएगी आर्य की जान

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola