Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने क्यों नहीं की अभीरा संग शादी, कारण जानकर चौंक गया अरमान

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभीरा, अरमान और अंशुमन फोटो- ट्विटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड्स काफी एंटरटेनिंग होने वाले हैं, क्योंकि अरमान को फाइनली पता चल जाता है कि अंशुमन ने क्यों उस दिन अभीरा से शादी नहीं की. इधर कृष और तान्या अभीरा की जिंदगी को नरक बनाने में लगे हुए हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अभीरा पर अंशुमान की हत्या का आरोप लगने से होती है. उसे पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया जाता है और इंस्पेक्टर उससे पूछताछ कर रहे हैं. अभीरा जेल से रिहा होने की गुहार लगाती है, ताकि बेटी मायरा से मिल सके.

मायरा अरमान से पूछती है ये सवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पोद्दार परिवार में, मायरा अपनी मां अभीरा से न मिल पाने के कारण बेचैन हो जाती है. उसे अभीरा की याद आती है और वह अरमान से उसके बारे में पूछती है. अरमान उससे झूठ बोलता है कि अभीरा एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई है. हालांकि छोटी बच्ची समझ जाती है कि वह झूठ बोल रहा है.

विद्या और गीतांजलि के बीच होती है बहस

इधर विद्या और गीतांजलि के बीच बहस शुरू हो जाती है. विद्या गीतांजलि को अपनी बहू मानने से इनकार कर रही है. वह कहती है कि गीतांजलि ने अरमान को जरूर ब्लैकमेल किया होगा, तभी ऐसा हुआ है. हालांकि, गीतांजलि चुप रहने के मूड में नहीं है. वह पलटवार करते हुए कहती है कि कोई भी इस सच को नहीं बदल सकता है कि अब वह अरमान की पत्नी है. कावेरी दोनों के बीच में आती है और बहस बंद करने के लिए कहती है.

कृष और तान्या अभीरा की जिदंगी बनाएंगे नरक

कृष और तान्या, अभीरा की जिंदगी मुश्किल बनाने के मिशन पर हैं. कृष यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी वकील अभीरा का केस न लड़े. तान्या भी मानती है कि अभीरा ने ही उसके भाई अंशुमान को मार डाला है. हालांकि, अरमान उसका वकील बनेगा और अपनी एक्स वाइफ को बचाएगा.

अंशुमन ने क्यों अभीरा से नहीं की शादी, कारण जानकर चौंक गया अरमान

अरमान पुलिस स्टेशन में अभीरा का वकील बनकर आता है. वह अभीरा से सवाल करता है कि अंशुमन ने उससे शादी क्यों नहीं की. जिसपर अभीरा कहती है कि अंशुमन ने शादी इसलिए कैंसिल कर दी, क्योंकि उसे एहसास हुआ कि वह अरमान से प्यार करती है. वे अरमान से मिलने कोर्ट से निकले थे, ताकि वह अपने प्यार का इजहार कर सकते, लेकिन तब तक उसने गीतांजलि संग शादी कर लिया था. ये बात सुनकर अरमान चौंक जाता है और रिएक्ट नहीं कर पाता.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola