Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं ये शख्स अरमान को उदयपुर में सबसे पहले देखेगा, मायरा को मिलेगा अपनी मां का फोन

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा को उदयपुर जाने से अरमान रोकता है. मायरा उसकी बात नहीं सुनती है और उदयपुर गीतांजलि के साथ चली जाती है. हालांकि गीतांजलि के फैसले पर अरमान नाराजगी जताता है. अरमान भी उदयपुर जाने के लिए अपने घर से निकलता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, मायरा को उदयपुर जाने से रोकता है. मायरा उसको मनाने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं सुनता. गीतांजलि, अरमान से पूछती है कि वह मायरा को वहां जाने से क्यों रोक रहा. अरमान उसके सवालों का जवाब नहीं देता और गीतांजलि को शक होता है कि वह उससे कोई बात छिपा रहा है. हालांकि मायरा किसी भी हाल में उदयपुर जाने का फैसला करती है और वह भी बिना अरमान को बताए हुए.

अरमान और अभीरा एक-दूसरे को नहीं देख पाएंगे

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चलता है कि मायरा, गीतांजलि के साथ उदयपुर चली गई है. वह काफी परेशान हो जाता है और गीतांजलि से सवाल करता है. गीतांजलि उसे बताती है कि मायरा अकेले ही उदयपुर आने वाली थी, ऐसे में वह उसके साथ आ गई. अरमान फैसला करता है कि वह भी उदयपुर जाएगा और मायरा को वापस लेकर आएगा. उदयपुर में एक इवेंट में अरमान और अभीरा शामिल होते हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते. हालांकि दोनों का हाथ एक-दूसरे से टच होता है और उन्हें एक दूसरे की मौजूदगी का एहसास होता है, लेकिन वह मिल नहीं पाते.

अरमान को उदयपुर में विद्या देख लेगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, मायरा को इवेंट में बहुत खोजता है. हालांकि काफी कोशिशों के बाद अरमान को मायरा मिल जाती है. दूसरी तरफ मायरा को अभीरा का फोन मिलता है और वह उसे अरमान को दे देती है. अरमान फोन उस इंसान को लौटाने की कोशिश करेगा, जिसका होगा. अरमान इस बात से अनजान है कि ये फोन अभीरा का है. अरमान को भले ही अभीरा नहीं देख पाती, लेकिन विद्या उसे देख लेगी. वह इतने साल बाद अपने बेटे को देखकर चौंक जाएगी. क्या अरमान भी अपनी मां को देख पाएगा. क्या अरमान, अभीरा को उसका फोन देगा.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola