Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान कहेगा अभीरा से अपनी दिल की बात, रूही उठाएगी बड़ा कदम

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले है, क्योंकि फाइनली अरमान अपनी पत्नी अभीरा से अपने प्यार का इजहार करेगा. रूही ये सब देख लेगी और उसका रो-रोकर बुरा हाल होगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. शो की ताजा कहानी ने सभी का ध्यान खींचा है. जहां अभीरा और अरमान ने मजबूरी में आकर एक दूसरे संग शादी रचाई थी. अक्षरा की मरने से पहले आखिरी इच्छा थी कि वो अपनी बेटी को खुश देखना चाहती है. हालांकि अरमान और अभीरा ने झूठ की शादी करली और एक शर्त रखा कि जब वह एक वकील बन जाएगी, तब वह अरमान से अलग हो जाएगी. अरमान पहले रूही से प्यार करता था, लेकिन रूही को रोहित से शादी करनी पड़ी. अरमान रूही से दूरी बनाए हुए हैं और उसे केवल अपने भाई की पत्नी के रूप में देखता है. हालांकि, रोहित को अरमान और रूही के बारे में पता चल गया और वह लापता हो गया और सभी ने सोचा कि वह मर गया है.
अभीरा से प्यार का इजहार करेगा अरमान
रूही सोचती है कि अरमान अभी भी उससे प्यार करता है और खुश है कि कुछ महीनों में अभीरा से वह तलाक लेगा. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीरा, अरमान और रूही ऑफिस में बंद हो जाते है और दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के करीब सोते है. ये देखकर रूही को काफी जलन महसूस होती है. वह चाहती हैं कि वे जल्द से जल्द अलग हो जाएं ताकि अरमान उनकी प्रेम कहानी के बारे में सबके सामने बात कर सकें. अब मेकर्स की ओर से एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें हम अभीरा को यह कबूल करते हुए देखते हैं कि वह अरमान से प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती है.
अभीरा और अरमान का रोमांस देखकर रूही को होगी जलन
अब, ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, हम रूही को फिर से अभीरा को केवल कुछ महीनों के लिए अरमान के साथ रहने के बारे में याद दिलाते हुए देखेंगे, लेकिन अभीरा उसे बताती है कि वह अरमान की पत्नी है. जल्द ही, हम गार्डन एरिया में अभीरा और अरमान के रोमांटिक पल भी देखेंगे और रूही ये सब देखकर तड़पेगी. वह बुरी तरह रोती है. हम रूही को परिवार के सामने अपने और अरमान के बारे में सच्चाई बताने का फैसला करते हुए भी देख सकते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अभीरा और अरमान को एक होते हुए देख रूही क्या कदम उठाएगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई थी नई एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है में सचिन त्यागी, शिवम खजुरिया, सई बर्वे, नियति जोशी, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव भी हैं. हाल ही में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के कारण शो से बाहर कर दिया गया था. उसके बाद रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी ने नए अरमान और रूही के रूप में प्रवेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










