Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादीसा ने अरमान नहीं बल्कि संजय को बनाया कंपनी का लीगल हेड, क्या करेगी अभीरा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रिश्ता क्या कहलाता है की अपकमिंग कहानी काफी मजेदार होती जा रही है. शो में हर दिन अलग-अलग ट्विस्ट आ रहे हैं. इधर दादीसा ने अरमान की जगह संजय को लीगल हेड बना दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. दर्शकों को अभीरा, अरमान और रूही के बीच रिश्ते की उलझन काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अभीरा अरमान के प्यार में पड़ने लगती है. हालांकि, एक बड़ी मुसीबत दोनों का इंतजार कर रही है, क्योंकि दादीसा ने अरमान की जगह अपने दामाद संजय को अपनी कंपनी का लीगल हेड बना दिया है. अभीरा, इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर करेगी और अपने पति के साथ खड़ी रहेगी.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा, अरमान और रूही ऑफिश में एक साथ सो जाते हैं. रुही और अरमान की नजदीकियों से अभीरा की जलन साफ ​​नजर आ रही है. अभीरा और अरमान का एक प्यारा, हल्का-फुल्का सीन भी है, जिसे आप देखेंगे. अरमान और अभीरा एक-दूसरे के कंधों पर सिर रखकर शांति से सोते हैं, जबकि रूही कुछ दूरी पर होती है. सुबह दरवाजा खुलता है और मनीषा अभीरा, अरमान और रूही को कमरे से एक साथ आते हुए देखती है. जब अरमान और रूही चले जाते हैं, मनीषा अभीरा को रोकती है. वह कहती है कि रूही को उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देने से बचना चाहिए. मनीषा अभीरा से कहती है कि रूही को यह समझना होगा कि वह किसी और की शादी में अपनी खुशी नहीं ढूंढ सकती.


दादीसा के फैसले से पोद्दार परिवार हो जाएंगे शॉक्ड
अभिरा और परिवार के बाकी सदस्य अरमान की नेम प्लेट देखने के लिए उत्साहित हैं, जो दादीसा की फर्म का नया लीगल हेड बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि, एक बार जब उन्होंने नेमप्लेट देखी, तो सभी चौंक गए क्योंकि उस पर अरमान का नहीं बल्कि संजय का नाम था. दादीसा का कहना है कि चूंकि अरमान इस समय अन्य कार्यों में व्यस्त हैं, इसलिए संजय के लिए लीगल हेड की जिम्मेदारी लेना बेहतर है.


अरमान को उसका हक दिलाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की बेइज्जती देखकर अभीरा को काफी बुरा लगता है. वह अरमान से कहती है कि वह सिर्फ भरोसा करे और उसके साथ रहे. वह अपने पति से वादा करती है कि एक दिन सबकुछ सही हो जाएगा. अब अरमान को उसका पद दिलाने के लिए अभीरा चुप नहीं बैठेगी और जरूर कोई बड़ा प्लान बनाएगी. सीरियल के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए अरमान को इस वजह से फैंस कर रहे हैं नापसंद, एक्टर बोले- इसकी आदत जरूर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola