YRKKH: मां की सच्चाई जान अरमान का फूटा गुस्सा, अभीरा के साथ लिया बड़ा फैसला
ये रिश्ता क्या कहलाता है
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां अभीरा को विद्या की सच्चाई पता चलेगी. काजल की तलाश में अरमान अखाड़े में उतरेगा, वहीं मायरा से मिलकर अभीरा टूट जाएगी और रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है. कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो अभिरा और अरमान की जिंदगी को और मुश्किल बना रहे हैं. आने वाले एपिसोड में रिश्तों की असली परीक्षा देखने को मिलेगी.
मायरा की वजह से करीब आए अभीरा और अरमान
कहानी में इस समय मायरा जेल में है और अपनी मां का इंतजार कर रही है. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान अपनी पुरानी गलतफहमियों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच अभीरा को बड़ा सच पता चलता है कि उसे धोखा अरमान ने नहीं बल्कि विद्या ने दिया था. यह सच्चाई अभीरा को अंदर तक झकझोर देती है.
काजल की तलाश में अखाड़े तक पहुंचा मामला
आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. काजल तक पहुंचने के लिए अरमान एक अनोखा तरीका अपनाता है. वह काजल के मामा को चुनौती देकर अखाड़े में उतर जाता है. इस मौके का फायदा उठाकर अभीरा घर के अंदर काजल को ढूंढने निकलती है, लेकिन उसे पता चलता है कि काजल पहले ही गायब हो चुकी है.
मायरा से मिलकर टूट जाएगी अभिरा
काजल के लापता होने की खबर अभीरा को पूरी तरह तोड़ देती है. इसके बाद वह मायरा से मिलने जेल जाती है. यहां मां-बेटी का बेहद भावुक पल देखने को मिलेगा, जहां अभीरा अपने आंसू नहीं रोक पाएगी और मायरा के गले लगकर फूट-फूटकर रोएगी.
विद्या का सच आएगा सामने
कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अभीरा अरमान को सारा सच बताएगी. विद्या की सच्चाई जानकर अरमान का गुस्सा फूट पड़ेगा. वह अपनी मां से जवाब मांगते हुए उससे रिश्ते तोड़ने का फैसला कर लेगा. यह मोड़ शो की कहानी को पूरी तरह बदल देगा.
अभीरा के खिलाफ जहर उगलेगी विद्या
सच्चाई सामने आने के बाद भी विद्या का रवैया नहीं बदलेगा. वह अरमान के सामने अभीरा के खिलाफ जहर उगलेगी और दोनों को अलग करने की कोशिश करेगी. हालांकि अरमान इस बार अभीरा का साथ देने का फैसला करेगा और उसके साथ खड़ा नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: TRP में बड़ा उलटफेर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की धमाकेदार वापसी, ‘अनुपमा’ की कुर्सी पर खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










