TRP में बड़ा उलटफेर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की धमाकेदार वापसी, ‘अनुपमा’ की कुर्सी पर खतरा

Published by :Pushpanjali
Published at :23 Apr 2026 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Tv TRP Report

Tv TRP Report

Tv TRP Report: टीआरपी रिपोर्ट वीक 15 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नंबर 1 पर कायम है, जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दमदार वापसी की. वहीं अनुपमा की गिरती रेटिंग ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Tv TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट ने बड़ा सरप्राइज दिया है. BARC India द्वारा जारी वीक 15 की रेटिंग में कई शोज की किस्मत बदलती नजर आई. जहां कुछ सीरियल्स ने अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं कुछ की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिली है. खास बात यह है कि लंबे समय से पिछड़ रहा एक शो अब दमदार वापसी करता दिख रहा है.

पहले नंबर पर कायम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इस हफ्ते भी नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है. शो में चल रहा फैमिली ड्रामा और करण-नंदिनी ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि इसकी रेटिंग बढ़कर 2.0 तक पहुंच गई है.

दूसरे पायदान पर ‘वसुधा’ का कब्जा

Vasudha लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर टिका हुआ है. शो की कहानी और किरदार दर्शकों को बांधे हुए हैं. इस हफ्ते इसे 1.8 की रेटिंग मिली है और मेकर्स इसे जल्द नंबर वन बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की दमदार वापसी

लंबे समय से टॉप 5 से बाहर चल रहा Yeh Rishta Kya Kehlata Hai अब फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. इस हफ्ते शो ने शानदार छलांग लगाई और सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया. 1.8 की रेटिंग के साथ यह शो एक बार फिर चर्चा में है.

‘अनुपमा’ की गिरती लोकप्रियता

एक समय टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला Anupamaa अब कमजोर होता दिख रहा है. कहानी में बार-बार आ रहे बदलाव दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहे. हालांकि शो अभी भी टॉप 5 में है, लेकिन इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.8 रही.

टॉप 5 में बना ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’

Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain ने भी अपनी जगह टॉप 5 में बरकरार रखी है. 1.7 की रेटिंग के साथ यह शो स्थिर प्रदर्शन कर रहा है और दर्शकों की पसंद बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, करण के अफेयर ने मचाया हंगामा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola