ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता, अरमान-अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 02 Oct 2025 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा मान चुकी है कि अरमान अपनी लाइफ में आगे बढ़ गया है. उसकी जिंदगी अब गीतांजलि के साथ है. दूसरी तरफ अरमान अभी भी खुद को अभीरा की ओर आकर्षित पाता है. अभीरा उसे गीतांजलि से शादी वाला दिन याद दिलाती है. वह कहती है कि उनके बीच अब प्यार खत्म हो गया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को की नयी जिंदगी के बारे में सोचकर इमोशनल हो जाती है. कभी अरमान उसकी पूरी जिंदगी हुआ करता था, लेकिन आज उसकी लाइफ गीतांजलि से जुड़ी हुई है. अभीरा अपनी भावनाओं को समेटने की कोशिश करती है. वह सोचती है कि अरमान अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुका है और अतीत को वापस पाने की कोई भी कोशिश करना बेकार है. अभीरा, अरमान से अपने दिल की बात कहती है. वह उसे याद दिलाती है कि उनका साथ अब खत्म हो चुका है और जो नुकसान हुआ है, उसका जिम्मेदार वह ही है.

अभीरा कहेगी अरमान से ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा मनाती है कि अरमान के साथ अब गीतांजलि है. वह उसके सामने कमजोर नहीं पड़ने की कोशिश करती है. वह उसके सामने ऐसे शब्द बोलती है, जिससे उसके दिल का हाल भी ना पता चले अरमान को और उसे खुद भी दुख ना हो. दूसरी तरफ अरमान अभी भी खुद को अभीरा की ओर आकर्षित पाता है और उम्मीद करता है कि वह उसके पास वापस आ जाएगी. अभीरा जानती है कि प्यार जबरदस्ती नहीं किया जा सकता और उसे वापस पाने की कोशिश करना सभी के साथ अन्याय होगा. वह अरमान को गीतांजलि से शादी का दिन उसे याद दिलाती है और कहती है कि उस दिन ही उनका प्यार खत्म हो गया.

अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि की मौत होने वाली है. मसूरी में गीतांजलि एक खाई से नीचे गिर जाएगी और उसकी मौत हो जाएगी. अरमान की हालत खराब हो जाएगी और उसे दुख से उबरने में अभीरा मदद करेगी. इसके बाद रुहीन अली का ट्रैक सीरियल से खत्म हो जाएगा. रुहीन का किरदार कुछ महीने पहले ही राजन शाही लेकर आए थे. इस बीच एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म कर दिया कि उसका ट्रैक खत्म होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रुहीन अली ने सीरियल से अलविदा कहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गीतांजलि का किरदार जल्द ही मर जाएगा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola