Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रुहीन अली ने सीरियल से अलविदा कहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गीतांजलि का किरदार जल्द ही मर जाएगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2025 8:12 AM

विज्ञापन

रुहीन अली ने सीरियल से अलविदा कहने पर तोड़ी चुप्पी, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा और इमोशनल टर्न आने वाला है. गीतांजलि का किरदार खत्म होने वाला है और इसकी पुष्टि एक्ट्रेस रुहीन अली ने कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा. सीरियल में गीतांजलि का किरदार कुछ महीने पहले ही मेकर्स लेकर आए है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि गीतांजलि का ट्रैक मेकर्स अब खत्म करने वाले हैं. गीतांजलि यानी रुहीन अली का किरदार आने वाले एपिसोड में खत्म होने वाला है. इसे लेकर एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म कर दिया है.

गीतांजलि का ट्रैक होगा खत्म

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, रुहीन अली ने कंफर्म किया कि उनका ट्रैक ये रिश्ता क्या कहलाता है से खत्म हो रहा. एक्ट्रेस ने बताया, “हां गीतांजलि का किरदार जल्द ही मर जाएगा, लेकिन मैं ट्रैक के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती.” गॉसिप टीवी की अनुसार, गीतांजलि एक खाई से गिर जाएगी और उसकी कहानी खत्म हो जाएगी. इस घटना के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा. अभीरा इस मुश्किल घड़ी में अरमान का साथ देगी.

जानें ट्रैक में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा, दादी सा और मायरा होटल को बचान की पूरी कोशिश कर रही है. उसी रिसॉर्ट में हनीमून के लिए गीतांजलि, अरमान के साथ आती है. अरमान और अभीरा की बढ़ती नजदीकियों से गीतांजलि को जलन होती है. वह उसे अरमान से दूर रहने के लिए कहती है. दूसरी तरफ कुकिंग प्रतियोगिता में मायरा चाहती है कि अभीरा हिस्सा लें. हालांकि मायरा की तबीयत खराब होती है और अभीरा इसमें पार्ट नहीं लेना चाहती. मायरा की जिद्द के आगे वह प्रतियोगिता में भाग लेती है. अरमान उसे यकीन दिलाता है कि वह मायरा का ध्यान रखेगा. इन सबके बीच सुंदर के झूठ से पर्दाफाश होगा. दादी सा भूत का गेटअप बनकर उससे सारा सच निकलवा लेगी.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कावेरी का भूत सुंदर का सच सबके सामने लाएगा, अरमान और अभीरा का प्लान होगा हिट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola