Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कावेरी का भूत सुंदर का सच सबके सामने लाएगा, अरमान और अभीरा का प्लान होगा हिट
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2025 10:17 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा ग्रैंड फूड फेस्टिवल कॉम्पिटिशन से अपना नाम वापस लेना चाहती है. हालांकि मायरा चाहती है कि उसकी मां ये कॉम्पिटिशन जीत जाए. अरमान, मायरा का ख्याल रखने की बात कहेगा ताकि अभीरा कॉम्पिटिशन में अपना ध्यान दे पाए.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त और धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान पानी में भीग जाते हैं. इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का अहसास होता है. गीतांजलि दोनों को साथ में देख लेती है और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है. अभीरा, गीतांजलि से बात करने जाती है और उसे बताती है कि ये बस एक गलती थी. गीतांजलि उसकी बात नहीं समझती है और उसे अरमान से दूर रहने के लिए कहती है.
सुंदर का पर्दाफाश करने का अभीरा और अरमान ने बनाया प्लान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रिसॉर्ट में कावेरी और मायरा को एक पुरानी सफाईकर्मी बताती है कि भूत किसी को नहीं छोड़ेगा. अभीरा और अरमान को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता. उन्हें लगता है कि इसके पीछे सुंदर का हाथ है. दोनों मिलकर सुंदर का पर्दाफाश करने का प्लान करते हैं. इसमें उसकी मदद कावेरी करती है. सुंदर को उसके जाल में फंसाने के लिए कावेरी भूत का वेश धारण करती है. दूसरी तरफ अभीर को कियारा के साथ उसके माता- पिता मनोज और मनीषा देख लेते हैं. दोनों उसे कियारा से दूर रहने के लिए कहते हैं.
कावेरी की जाल में सुंदर फंस जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के रिसॉर्ट में अरमान नहीं रुकना चाहता और वहां से जाना चाहता है. अरमान, गीतांजलि की वजह से अभीरा को और परेशान नहीं देखना चाहता है. हालांकि मायरा दोनों को रोक लेती है. अरमान से मायरा कहती है कि वह अभीरा के ग्रैंड फूड फेस्टिवल कॉम्पिटिशन तक रुक जाए. दूसरी तरफ अभीरा बीमार है और फूड कॉम्पिटिशन से बाहर निकलने का फैसला लेती है. मायरा उसे ऐसा करने से रोकती है. अरमान, मायरा का ध्यान रखेगा और वह अभीरा को प्रतियोगिता में ध्यान देने के लिए कहता है. वहीं, सुंदर, कावेरी के जाल में फंस जाता है और सारा सच बता देता है. अरमान सब कुछ रिकॉर्ड कर लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










