Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की अरमान से शादी करने की साजिश हुई नाकाम, इस तरह अरमान ने पकड़ी चोरी
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2024 6:50 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही किसी भी कीमत पर अभीरा की शादी नहीं देगी. वह मंडप में अरमान के साथ बैठ जाएगी. हालांकि जल्द ही उसका पर्दाफाश भी होगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों को जल्द ही अभीरा और अरमान की ग्रैंड वेडिंग देखने को मिलेगी. उनकी लव स्टोरी में कई परेशानियां आई और इन सब के पीछे रूही का ही हाथ था. वह नहीं चाहती थी कि यह शादी हो, क्योंकि वो अब भी अरमान से प्यार करती है. वह अपने पति रोहित को बेवकूफ बना रही है और यह भी नहीं सोच रही कि इसका क्या असर होगा. उसने अब अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट दिखाकर सब कुछ बर्बाद कर दिया है. उसने घरवालों को बताया कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती.
अभीरा ने अरमान संग शादी को लेकर क्या लिया फैसला
दादीसा और विद्या नहीं चाहतीं कि अरमान अभीरा से शादी करें. अभीरा का दिल टूट गया और उसने भी अरमान से शादी न करने का फैसला कर लिया. वह उससे दूर चली जाती है और कहती है कि कोई मेरा इतंजार न करें. इधर अरमान सदमें में है, वह समझ नहीं पा रहा है कि क्या करें. बाद में कोरस गैंग अरमान को समझाते हैं और कहते हैं कि आप अपने प्यार के लिए लड़े.
अरमान की कौन सी बात सुनकर रूही को आएगा गुस्सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखते है कि रूही अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इधर अरमान गोयनका हाउस जाता है, क्योंकि उसे एहसास होता है कि वह अभीरा के बिना नहीं रह सकता है और उसे बहुत प्यार करता है. वह कहता है कि बच्चा न होना कोई बड़ी बात नहीं है. राजन शाही के शो के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान और अभीरा की हल्दी की रस्म होगी और मनीष अभीरा को समझाएगा कि अरमान सही है. अरमान दादीसा और विद्या से यह भी कहेगा कि वह अभीरा के बिना नहीं रह सकता. रूही को गुस्सा आएगा और वह असहाय महसूस करेगी.
मंडप में अभीरा की जगह बैठी किसने लिया
अरमान, अभीरा और बाकी लोग शादी के लिए तैयार हो जाएंगे. रूही हार न मानने का फैसला करेगी और ठीक वैसे ही तैयार होगी, जैसे अभीरा अपनी शादी के लिए तैयार होती है. वह अभीरा को कमरे में बंद कर देगी और अरमान के साथ उसकी दुल्हन बनकर मंडप में बैठेगी. हालांकि, वह उससे शादी नहीं कर पाएगी. अरमान को कुछ अलग महसूस होगा और वह यह जांचने के लिए शादी रोक देगा कि दुल्हन अभीरा है या नहीं. उसे पता चल जाएगा कि यह रूही है. रोहित शॉक्ड हो जाएगा और काफी सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










