Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट से जय सोनी की फोटो हुई वायरल, बेटी अभीरा संग दिया पोज
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Sep 2024 5:10 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी रोमांचक होता जा रहा है. इन-दिनों कहानी अभीरा और अरमान के शादी की इर्द-गिर्द घूमती है. अब सेट से कुछ फोटोज वायरल हुई है, जिसमें हम अभीरा के साथ जय सोनी को पोज करते देख सकते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी बेहतरीन कहानी और स्टोरी लाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. साल 2009 में ऑनएयर हुए इसे शो में फिलहाल चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है और फैंस इस समय अरमान और अभीरा की शादी देखने के लिए उत्साहित है. अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है, हालांकि दोनों अब इस दुनिया में नहीं है.
क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव की हो रही है री-एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से अब कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. जिसमें हम देख सकते हैं कि अभिनव अपनी बेटी अभीरा के साथ पोज दे रहे हैं. जय सोनी सेट पर मौजूद बाकी स्टारकास्ट के साथ भी फोटो क्लिक करवा रहे हैं. तसवीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस अनुमान लगाने लगे कि क्या जय सीरियल में फिर से री-एंट्री करने वाले हैं. कई लोग तो दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हो गए.
जय सोनी की वायरल फोटोज की जानिये क्या है सच्चाई
दरअसल समृद्धि शुक्ला ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जय सोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसमें स्टार्स एक साथ पोज देते दिखाई दिए. जय अपने दोस्तों से मिलने के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर गए थे. वह गोयनका हाउस गए और समृद्धि, सचिन त्यागी, नियति जोशी और सई बर्वे से मिले. उन्होंने उनके साथ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. हालांकि, समृद्धि के साथ उनकी तस्वीर ने दिल जीत लिया.
अभीरा की शादी को लेकर फैंस की ये है विश
ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस चाहते हैं कि अभीरा की शादी में अक्षरा और अभिनव का भी सीक्वेंस हो, जिससे चार चांद लग जाएंगे. कुछ दिन पहले शांभवी सिंह उर्फ मुस्कान की भी मुलाकात अभीरा और अरमान से हुई थी. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि रूही ने झूठी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट बनाकर साबित कर दिया कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती है. इस खबर से पोद्दार हाउस दुखी हो गया और सबने शादी से इनकार कर दिया.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










