Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के प्यार को परखेगा अरमान, क्या अभीरा संग तोड़ लेगा रिश्ता

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2024 8:45 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान रूही के साथ जाता है और उसके प्यार की परीक्षा लेता है. वह उसमें पास भी हो जाती है. इधर मंडप पर अभीरा अपने दुल्हे का इंतजार करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी, रोहित पुरोहित और रोमित राज स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा से खूब ध्यान खींच रहा है. निर्माता आगामी कहानी में विभिन्न मोड़ जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. रूही किसी भी कीमत पर ये होने नहीं देना चाहती.

अरमान को क्या कहकर ब्लैकमेल करती है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है की लेटेस्ट कहानी में, मुख्य फोकस अरमान और अभीरा पर है, जो अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करने के बाद शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. हालांकि रूही अरमान को ब्लैकमेल करती है और धमकी देती है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी. रूही अभीरा की तरह ही कपड़े पहनती है और अरमान को बुलाती है. वह स्पष्ट करती है कि अगर उसने अभीरा की जगह उसे नहीं चुना तो वह कठोर कदम उठाएगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अरमान रूही से शादी करने के लिए राजी हो जाएगा. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरमान रूही को एक चट्टान पर ले जाएगा और उसके प्यार को परखने की कोशिश करेगा. हालांकि रूही मौत से बाल-बाल बच जाएगी. जिसके बाद अरमान कहेगा कि उसका प्यार जुनून के अलावा कुछ नहीं है. हालांकि वो सिर्फ अभीरा से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है.

क्या अरमान और रूही करेंगे शादी?

इधर, विवाह स्थल पर, पोद्दार और गोयनका परिवार अरमान का इंतजार करेगा. अभीरा मनीष के पास जाती है और अपने दुल्हे का इंतजार करती है. संजय खुलासा करता है कि अरमान चला गया है और वापस नहीं आएगा. अभिरा को विश्वास नहीं हो रहा है कि अरमान ने उसे छोड़ दिया है और कहती है कि वह उसका इंतजार करेगी. खैर, अभीरा इस बात से अनजान है कि रूही ने अरमान को किडनैप कर लिया है और वह किसी भी कीमत पर उससे शादी करना चाहती है. आगे क्या अरमान और रूही करेंगे शादी? क्या अभीरा और रोहित जीवन में आगे बढ़ पाएंगे?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स शादी के लिए अभीरा को मनाएगा, मंडप जाने से पहले अरमान हो जाएगा किडनैप

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola