Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिनव की री-एंट्री पर बेटी अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कन्यादान के लिए सही…

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Sep 2024 6:22 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां सेट पर जय सोनी ने एंट्री की थी. जिसके बाद हर कोई जानना चाहता था कि क्या वो वापसी कर रहे हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने इसपर बात की है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. हर कोई देखना चाहता है कि अरमान और अभीरा की शादी कैसे होगी. इसलिए तो टीआरपी चार्ट में भी ये टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. अभीरा और अरमान की लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. हालांकि, कई फैंस को अभीरा के लिए बुरा भी लग रहा है, क्योंकि अक्षरा और अभिनव अब इस दुनिया में नहीं है. इसी बीच बीते दिनों सेट से एक तसवीर वायरल हुई, जिसमें अभीरा को अपने ऑनस्क्रीन पापा अभिनव के साथ पोज करते हुए देखा गया.

जय सोनी और समृद्धि शुक्ला की ऑनस्क्रीन जोड़ी क्यों दर्शकों को लगी हिट

जय सोनी ने अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. उन्होंने सचिन त्यागी, नियति जोशी और सई बर्वे से भी मुलाकात की, लेकिन समृद्धि के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो गई और फैंस खुश थे कि वे साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं. अगर आज वह शो में जिंदा होते तो अपनी बेटी के लिए ऐसे ही खुश होते और शादी की धूमधाम से तैयारियां कर रहे होते.

समृद्धि ने जय सोनी संग अपनी मुलाकात पर क्या कहा

जब अभीरा और अरमान की शादी की शूटिंग चल रही थी, तब जय ने सेट पर अचानक आकर सभी को सरप्राइज दिया. अब समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुडलाइफ से बात की और जय सोनी संग अपनी मुलाकात का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा, “जय सोनी बस वहां से गुजर रहे थे. उन्हें कुछ स्टार परिवार अवार्ड्स की शूटिंग करनी थी और उन्हें लगा कि सेट करीब है, इसलिए वह हमसे मिलने आए. यह उनका बहुत अच्छा व्यवहार था.”

क्या अभीरा का कन्यादान करने पहुंचे थे जय सोनी

एक्ट्रेस ने उनकी री-एंट्री पर बात करते हुए कहा, वह ठीक उसी समय आए जब अभीरा अपनी शादी के मंडप में जा रही थी. जैसे ही जय आए, हर कोई उनका मजाक उड़ा रहा था कि ‘कन्यादान के लिए सही वक्त पर आ गए’, लेकिन, वह एक शानदार अभिनेता हैं और उससे भी बेहतर इंसान हैं. उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने पहले भी कॉल पर बात की है. उन्होंने मुझे दो-तीन बार फोन किया था और मेरी एक्टिंग की तारीफ की. वह जानते हैं कि दूसरे अभिनेता की सराहना कैसे की जाती है. “

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स शादी के लिए अभीरा को मनाएगा, मंडप जाने से पहले अरमान हो जाएगा किडनैप

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर आएगी रूही, अरमान से शादी नहीं होने पर सुसाइड की देगी धमकी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola