Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: लीप के बाद इस शख्स की होगी री-एंट्री, अभीरा होगी खुश… तो अरमान होगा शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. लीप के बाद अरमान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया है और उसने मायरा के लिए गीतांजलि से शादी कर ली है. इधर अभीरा भी अंशुमन के साथ घर बसाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच खबर है कि अभीर की एंट्री होने वाली है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा और लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मनोरंजक कहानी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों को बांधे रखता है. शो ने हाल ही में सात साल का लीप लिया था. जिसके बाद स्टोरीलाइन में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए. लीप के बाद गायब हुए किरदारों में चारु और अभीर शामिल थे. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि अभीर जल्द ही री-एंट्री करने के लिए तैयार हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर की होगी एंट्री

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक अभीर का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित परमार जल्द ही कलाकारों के साथ शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. इससे पहले कहानी में दिखाया गया था कि अभीर चारु के साथ विदेश में रह रहा है. दोनों की फिलहाल शादी नहीं हुई है. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में मोहित परमान की एंट्री कैसे होती है. शो में और भी ड्रामा, इमोशन और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने की उम्मीद है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा और अरमान के रिश्ते को दिखाया गया. जहां अरमान गीतांजलि से सगाई कर चुका है और उदयपुर लौट आया है. हालांकि उसने अभी तक पूकी की सच्चाई अभीरा को नहीं बताई है. गीतांजलि भी नहीं चाहती है कि ये बात पता चले. उसे डर है कि कहीं वह अरमान और अभीरा को खो देगी. इधर अरमान की ओर से जलील होने के बाद अभीरा आगे बढ़ने का फैसला करती है. वह अंशुमन संग सगाई करती है. दादीसा दोनों के शादी की तारीफ भी तय करने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी बोले- निर्दयी लोग हमारे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola