Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: रिसोर्ट में अभिरा और अरमान की नजदीकियों से जल उठेगी गीतांजलि, चल देगी ये बड़ा दांव

ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पॉइलर, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान, गीतांजलि और अभिरा के बीच होने वाले ड्रामे से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट. जानें पूरी अपडेट.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर एंटरटेन करने वाला है. शो में अब अरमान, गीतांजलि और अभिरा का आमना-सामना होने वाला है, जिससे कहानी और ज्यादा रोमांचक बन जाएगी. आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा टूटे दिल से गीतांजलि और अरमान के लिए कमरा सजायेगी.
मसूरी ट्रिप में आएगा नया ट्विस्ट
अबतक सीरियल में दिखाया गया कि अरमान और गीतांजलि मसूरी पहुंचने वाले हैं. लेकिन अचानक बादल फटने की वजह से वह होटल बंद हो जाएगा, जहां गीतांजलि ने रूम बुक किया था. इस दौरान मसूरी से बाहर निकलने के सभी रास्ते भी बंद हो जाएंगे. मजबूरी में दोनों को एक दूसरे रिसोर्ट में रुकना पड़ेगा.
रिसोर्ट में होगा बड़ा ड्रामा
रिसोर्ट पहुंचकर अरमान और गीतांजलि को पता चलेगा कि मायरा, अभिरा और दादी-सा भी वहीं ठहरे हुए हैं. इस बात पर अरमान और गीतांजलि के बीच बहस छिड़ जाएगी. अरमान साफ मना कर देगा कि वह इस रिसोर्ट में नहीं रुकेगा, लेकिन गीतांजलि अपनी जिद पर अड़ी रहेगी. आखिरकार मायरा के समझाने पर अरमान रुकने के लिए तैयार हो जाएगा.
अभिरा को नीचा दिखाने की कोशिश
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अभिरा को बार-बार नीचा दिखाने की कोशिश करेगी. वह यहां तक कहेगी कि अभिरा उनके हनीमून के लिए कमरा सजाए. अभिरा बिना कुछ कहे चुपचाप उनकी बात मान लेगी. वहीं अरमान, मायरा से अभिरा का हालचाल लेगा.
किस्मत का कनेक्शन बदल देगा खेल
इसी बीच माता रानी की आरती का समय होगा. मायरा और अभिरा मिलकर आरती करेंगी, लेकिन अचानक अभिरा के हाथ से थाली गिर जाएगी. तभी अरमान समय रहते थाली संभाल लेगा. इसके बाद अरमान, मायरा और अभिरा मिलकर पूजा करेंगे. इस तरह किस्मत बार-बार गीतांजलि की चालों पर पानी फेर देगी और उसके सारे प्लान्स नाकाम हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










