अभीरा तक कौन पहुंचा रहा मायरा की खबर? पोद्दार हाउस में छुपे जासूस से बढ़ेगा बवाल

Updated at : 16 Feb 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16th Feb Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16th Feb Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट आने वाला है. विद्या और काजल आमने-सामने होंगी, अरमान मायरा को लेकर गुस्से में दिखेगा और सबसे बड़ा खुलासा होगा कि पोद्दार हाउस में कोई अभीरा का जासूस है, जो उसे हर पल की खबर दे रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों रिश्तों की उलझन और रहस्यों का दौर चल रहा है.आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां अभीरा और अरमान के बीच बढ़ती दूरियां और विद्या की साजिशें बड़ा ड्रामा खड़ा करेंगी. अब कहानी में एक नया रहस्य भी जुड़ गया है- पोद्दार हाउस में मौजूद अभिरा का जासूस, जो हर पल मायरा की खबर उसे पहुंचा रहा है.

विद्या और काजल का आमना-सामना

आने वाले एपिसोड में काजल, विद्या से सीधा सामना करती नजर आएगी. काजल को पता चल चुका है कि सालों पहले विद्या ने ही अभीरा और अरमान के बीच गलतफहमी पैदा की थी. काजल उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या अपने फैसले पर अड़ी रहती है और कहती है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. बात बढ़ने पर काजल सच्चाई सबके सामने लाने की धमकी देती है, जिसके बाद विद्या उसे चुप रहने के लिए एक डील का प्रस्ताव देती है.

मायरा को लेकर अरमान का गुस्सा

उधर, अरमान मायरा को लेकर बेहद परेशान है. जब परिवार के लोग उससे मायरा को बाहर ले जाने की बात करते हैं तो वह गुस्से में सबको रोक देता है. यहां तक कि मनीषा चाची के समझाने पर भी अरमान का गुस्सा शांत नहीं होता. उसका व्यवहार देखकर परिवार के बाकी सदस्य भी हैरान रह जाते हैं.

कावेरी पोद्दार दिखाएंगी आईना

कावेरी पोद्दार अरमान को समझाने की कोशिश करती हैं कि वह रिश्तों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा. वह उसे याद दिलाती हैं कि घर की खुशहाली महिलाओं से ही बनी रहती है. इसके बाद वह मायरा के लिए घर पर ही शॉपिंग का इंतजाम कर देती हैं, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो जाता है.

अभीरा तक पहुंच रही हर खबर

इसी बीच कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आता है. अभीरा, जो घर से दूर है, उसे पोद्दार हाउस के अंदर से ही कोई शख्स मायरा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहा है. यानी साफ है कि घर के अंदर कोई ऐसा है जो अभीरा का जासूस बन चुका है. अब सवाल यही है कि वह शख्स कौन है और जब उसका राज खुलेगा तो परिवार में क्या तूफान आएगा.

आने वाले एपिसोड्स में यही रहस्य दर्शकों को बांधे रखने वाला है.

देखें ‘The Tantra Code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर तुलसी-मिहिर आमने-सामने, नोइना को रेस्टोरेंट बुकिंग से हुआ शक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola