वैलेंटाइन डे पर तुलसी-मिहिर आमने-सामने, नोइना को रेस्टोरेंट बुकिंग से हुआ शक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के वैलेंटाइन स्पेशल एपिसोड में मिहिर, तुलसी को फूल देता है. फूल देखकर तुलसी काफी गुस्सा हो जाती है. दूसरी तरफ देव अपनी मंगेतर के लिए टेबल बुक करता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी, वृंदा को समझाती है कि शादीशुदा रिश्ते अपने आप नहीं चलते, उन्हें समय और अहमियत देनी पड़ती है. तुलसी कहती है कि कभी-कभी खुद को भी गिफ्ट देना पड़ता है. मन ही मन वृंदा सोचती है कि अगर हालात अलग होते तो तुलसी भी आज मिहिर के साथ वैलेंटाइन डे मना रही होती. दूसरी तरफ नोइना, मिहिर से वैलेंटाइन डे साथ मनाने की जिद करती है. मिहिर हामी तो भर देता है, लेकिन मिहिर खुश नहीं होता. वह तुलसी के साथ काम पर जाने की इच्छा जताता है, क्योंकि बिजनेस को लेकर उसे कुछ बात तुलसी से करनी है.
क्या मिहिर-नोइना के बीच बढ़ी दूरी?
नोइना मिहिर के फोन पर रेस्टोरेंट बुकिंग का मैसेज देखती है और उसे मिहिर पर शक होता है. उसे लगता है कि ये सरप्राइज उसने किसके लिए प्लान किया है. वहीं, वैष्णवी पहले दोस्तों के साथ दिन बिताने का सोचती है, लेकिन फिर वह फैक्ट्री जाने का मन बनाती है. पार्थ भी फैक्ट्री जाने का फैसला करता है. इसी दौरान देव बताता है कि उसने मिहिर के कार्ड से 15 हजार रुपये निकालकर अपनी मंगेतर के लिए टेबल बुक कर ली है. दूसरी ओर पार्थ और वैष्णवी की टक्कर से एक छोटा सा रोमांटिक पल बनता है. नजरें मिलती हैं, लेकिन वैष्णवी तुरंत उसे फाइलिंग में गलती के लिए डांट देती है.
तुलसी ने लगाया मिहिर पर ये आरोप
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि ट्रैफिक में फंसे मिहिर को पुराना वैलेंटाइन डे याद आता है, जब उसने फाइव स्टार होटल की बजाय तुलसी को गोलगप्पे खिलाए थे. भावुक होकर वह सड़क किनारे से फूल खरीद लेता है और मन ही मन तुलसी को अपनी पत्नी के रूप में याद करता है. वह फूल लेकर तुलसी को देता है और वह नाराज हो जाती है. तुलसी उसे ठुकरा देती है और धोखे का आरोप लगाती है. वहीं, मिहिर का बर्ताव नोइना को सोचने पर मजबूर कर देता है. वहीं, तुलसी के दिल के घाव भी फिर हरे हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें– तुलसी-मिहिर के रिश्ते में बढ़ी दरार, नोइना का शक गहराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










