तुलसी-मिहिर के रिश्ते में बढ़ी दरार, नोइना का शक गहराया

Updated:
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड में तुलसी और मिहिर के बीच गलतफहमियां बढ़ जाती है. दूसरी तरफ नोइना को लगता है कि मिहिर, तुलसी के साथ बाहर गया है. हालांकि मिहिर उसे भरोसा दिलाता है कि वह काम को लेकर तुलसी के साथ है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी वृंदा को समझाती हैं कि उसे अपने पति को प्रायोरिटी देनी चाहिए. वह उसे वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कहती है. वह यह भी कहती हैं कि तोहफे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं होते. खुद तुलसी भी किसी को गिफ्ट देने का मन बनाती है. दूसरी तरफ वृंदा के मन में एक अलग ही ख्याल चलता है. वह सोचती है कि अगर हालात बेहतर होते तो तुलसी और मिहिर साथ में यह दिन मना रहे होते. इस

विज्ञापन

नोइना की जिद

नोइना वैलेंटाइन डे को खास बनाने की ठान लेती है और मिहिर को मनाती है. मिहिर साथ तो देता है, लेकिन वह खुश नहीं होता. इसी बीच देव चुपचाप मिहिर के कार्ड से 15 हजार रुपये निकालकर अपनी मंगेतर के लिए रेस्टोरेंट में टेबल बुक कर देता है. दूसरी तरफ फैक्ट्री के काम में बिजी पार्थ को कंसाइनमेंट के कागज तुलसी तक पहुंचाने होते हैं. इसी दौरान उसकी टक्कर वैष्णवी से हो जाती है. उस दौरान दोनों के बीच रोमांटिक पल दिखाया जाता है. हालांकि तुरंत ही वैष्णवी, पार्थ की गलती पकड़ लेती है और उसे डांट देती है.

तुलसी के साथ वक्त बिताएगा मिहिर

मिहिर काम का बहाना बनाकर तुलसी के साथ समय बिताने की कोशिश करता है. तभी तुलसी अनजाने में उसे नोइना को हैप्पी वैलेंटाइन डे कहते सुन लेती है. मिहिर सफाई देता है कि वह तुलसी के साथ सिर्फ काम की वजह से है. नोइना जब मिहिर के फोन पर रेस्टोरेंट बुकिंग का मैसेज देखता है, तो उसके मन में शक होने लगता है. उसे लगता है कि क्या यह सरप्राइज तुलसी के लिए है? दूसरी तरफ परी अपने दोस्त के साथ बाहर जाती है. उसे पता चलता है कि उसी मुलाकात में उसके एक्स-हसबैंड अजय को भी बुलाया गया है.

अतीत की याद

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि ट्रैफिक में फंसे मिहिर को पुराना वैलेंटाइन डे याद आता है, जब उसने तुलसी के लिए फूल खरीदे थे. वह वही एहसास फिर से जगाने की कोशिश करता है. तुलसी जब वह उसे फूल देता है, तो तुलसी उसे ठुकरा देती है और धोखे का आरोप लगाती है.

यह भी पढ़ें- मिहिर के लिए वृंदा ने रखा शांति निकेतन में कदम, हादसे के रहस्य ने बढ़ाया सस्पेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola