YRKKH: सालों पुराना धोखा आया सामने, अभीरा के पैरों तले खिसकी जमीन

Published by :Pushpanjali
Published at :23 Apr 2026 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 April Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 April Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: YRKKH के आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होगा. अभीरा को पता चलता है कि विद्या ने सालों पहले उसके और अरमान के रिश्ते को तोड़ने की साजिश रची थी. सच जानकर अभीरा टूट जाती है, लेकिन अभी भी वह अरमान को सच्चाई नहीं बता पाती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार बड़े-बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है. कहानी में अब ऐसा मोड़ आ चुका है जहां पुराने राज एक-एक कर सामने आ रहे हैं. अभीरा और अरमान की जिंदगी में भी नया तूफान आने वाला है, क्योंकि एक सच्चाई उनके रिश्ते की नींव हिला सकती है. आने वाले एपिसोड में इमोशन, सस्पेंस और ड्रामा का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा.

मायरा को बचाने की कोशिश में जुटे अभीरा- अरमान

आने वाले एपिसोड में अभीरा और अरमान, मायरा को बचाने के लिए काजल की तलाश करते नजर आएंगे. दोनों को भरोसा है कि काजल के पास वह सच छिपा है जो मेहर की मौत की गुत्थी सुलझा सकता है. इसी तलाश के दौरान दोनों एक नई मुसीबत में भी फंस सकते हैं, जिससे कहानी और दिलचस्प हो जाएगी.

अभीरा के सामने खुला विद्या का सच

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अभीरा अनजाने में विद्या और उसकी देवरानी की बातचीत सुन लेती है. इस बातचीत से उसे पता चलता है कि सालों पहले उसके और अरमान के रिश्ते को तोड़ने की साजिश विद्या ने ही रची थी. इतना ही नहीं, मायरा की कस्टडी से जुड़े जरूरी कागजात भी अभिरा तक कभी पहुंचने ही नहीं दिए गए.

सच जानकर टूट गई अभीरा

इस सच्चाई का पता चलते ही अभीरा पूरी तरह से टूट जाती है. उसे एहसास होता है कि उसके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है. हालांकि, इस सबके बावजूद वह तुरंत अरमान को सच नहीं बता पाती. उसके मन में डर, गुस्सा और दर्द एक साथ उमड़ने लगते हैं.

आने वाले एपिसोड में बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अभीरा इस सच को अरमान के सामने रख पाएगी या फिर यह राज और भी बड़ा तूफान लेकर आएगा. वहीं विद्या की साजिश का खुलासा पूरे परिवार में दरार डाल सकता है. आने वाले एपिसोड्स में इमोशनल ड्रामा और टकराव और तेज होने वाला है.

यह भी पढ़ें: पार्थ समथान ने अचानक छोड़ा सोशल मीडिया, सामने आई चौंकाने वाली वजह

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola