Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: संजय ने दिया अभीरा का साथ, खुद के बेटे को अदालत में किया बेनकाब, आखिर जीत लिया पोद्दार हाउस

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां अभीरा फाइनली पोद्दार हाउस वापस लेती है. उसका साथ कोई और नहीं बल्कि संजय देता है. वह अपने बेटे को बेनकाब करता है. हारने के बाद कृष सबसे माफी मांगता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के निर्देशन में बना शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने किरदारों और जबरदस्त कहानियों से दर्शकों को बांधे रखता है. लेटेस्ट एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. जिसमें अभीरा को पता चलता है कि मायरा ही उसकी खोई हुई बेटी पूकी है. अरमान सात साल से छिपाए इस सच को बताता है. अपनी बेटी से मिलकर वह इमोशनल हो जाती है. हालांकि मायरा डरी हुई है और सिर्फ गीतांजलि के साथ रहना चाहती है.

अपने ही बेटे के खिलाफ गवाही देगा संजय

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा आने वाला है. कुछ समय पहले जहां कृष और संजय ने दादी सा से पोद्दार हाउस पर कब्जा कर लिया था. ऐसे में अभीरा ने पोद्दार हाउस वापस लेने के लिए दोनों के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया. आगे की कहानी में, यह खुलासा होगा कि संजय अदालत में कृष की करतूतों का पर्दाफाश करेगा. वह बताएगा कि कैसे कृष ने धोखे से पोद्दार हाउस हासिल किया. पर्दाफाश होने के बाद, कृष सभी से माफी मांगेगा और दादी सा को संपत्ति वापस कर देगा.

अभीरा को एक मौका देती है मायरा

शो के आज रात के एपिसोड में दिखाया गया कि अभीरा, मायरा और गीतांजलि को साथ में देखकर काफी दुखी है. हालांकि बेटी की खुशी के लिए वह उसे जाने देती है. गीतांजलि, मायरा को माउंट आबू वापस ले जाने वाली ही होती है. तभी अरमान आता है और कहता है कि वह उसे नहीं ले जा सकती है, क्योंकि अभीरा उसकी मां है और उसका उसपर हक है. वह मायरा को समझाता है कि उसकी गलती की वजह वह अभीरा से दूर हो गई थी. यह सुनकर मायरा अपनी मां को एक मौका देने का फैसला करती है. वह उसके साथ चली जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: राही को सताया डांस प्रतियोगिता हारने का डर, ये शख्स अनु की जिंदगी करेगा बर्बाद, अंश-प्रार्थना की शादी बनी पहेली

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola