Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के मरने के बाद रूही की भी हो जाएगी मौत ? इस शख्स को हॉस्पिटल लेकर जाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा की रोहित के जाने से रूही बुरी तरह से टूट गई है. वह खुद को संभाल नहीं पा रही है. रूही की हालत देखकर पूरे घरवाले दुखी है. वह सड़क पर अकेले रोहित के बारे में सोचते-सोचते निकल जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही सड़क पर बेजान सी चलती रहती है. अभीरा उसे खोजती है और सुरेखा को डर लगता है कि कही वह खुद को तकलीफ ना पहुंचा ले. काजल उसे भरोसा दिलाती है कि अभीरा अपनी बहन को कुछ होने नहीं देगी. रूही एक चट्टान से गिरने ही वाली होती है कि अरमान उसे बचा लेता है. रूही उससे कहती है कि वह रोहित के पास जाना चाहती है और उसके बिना नहीं रह सकती.
रूही को हॉस्पिटल लेकर जाएगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही को दक्ष की याद दिलाती है. रूही कहती है कि वह अकेले दक्ष को नहीं पाल सकती. अभीरा और अरमान उसे समझाते हैं. रूही कहती है कि वह स्वार्थी है क्योंकि वह दक्ष और अपने दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोच रही. रोहित के बारे में सोचते ही वह बेहोश हो जाती है. अभीरा और अरमान उसे हॉस्पिटल लेकर जाते हैं. डॉक्टर उन्हें रूही का खास ख्याल रखने के लिए कहते हैं. अरमान, अभीरा को बताता है कि रोहित से आखिरी समय पर उसकी क्या बात हुई थी. अरमान, अभीरा से उसकी मदद करने के लिए कहता है.
अरमान को है इस बात का दुख
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही को लेकर अरमान और अभीरा पोद्दार हाउस आते हैं. कावेरी, अरमान और अभीरा को रूही की इस हालत का जिम्मेदार मानती है. वह दोनों को घर में आने से रोकती है. विद्या, अरमान और अभीरा का साथ देती है और कहती है कि अरमान को उसकी मां से अलग करके उन्होंने गलत किया. वह कावेरी से कहती है अरमान और अभीरा वापस घर आएंगे. दूसरी तरफ अरमान, रोहित की मौत और रूही की मौजूदा हालत के लिए खुद को दोषी मानता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










