Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दूसरी बार मां बनेगी रूही, इन 2 शख्स की फिर से शुरू हुई लवस्टोरी, ये बनेगा विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि रूही फिर से मां बनने वाली है. इधर अभीर और चारु एक दूसरे के करीब आ रहे हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने इंटेंस ड्रामा से दर्शकों को बांधे रखता है. हाल ही में आए लीप के बाद, कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आए हैं, जिसने रोमांच बढ़ा दिया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीष एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी आयोजित करने का फैसला करता है और परिवार में चल रहे तनाव के बावजूद अभीरा और अरमान को इनवाइट करता है. रूही उन्हें बुलाने में अनकंफर्टेबल हो जाती है, फिर भी मनीष की खुशी के लिए यह करती है.
रूही अचानक हो जाती है बेहोश
मनीष की पार्टी के दौरान, सभी लोग एक मजेदार पिट्ठू गेम खेलते हैं. हर कोई परिवार में खुश होता है और एंजॉय करता है. तभी रूही को अपनी तबीयत खराब लगती है. वह कमजोर महसूस करने लगती है और अचानक बेहोश हो जाती है. खुशी का जश्न घबराहट के पल में बदल जाता है. अभीरा उसकी मदद करने के लिए दौड़ती है, उसे जगाने की कोशिश करती है, जबकि पूरा परिवार चिंता में पड़ जाता है. किसी को यह समझ में नहीं आ रहा होता है कि आखिर हुआ क्या है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
मां बनने वाली है रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आएगा. पूरा परिवार रूही को डॉक्टर के पास लेकर जाएगा. जहां पता चलेगा कि दक्ष का बड़ा भाई आने वाला है. रूही प्रेग्नेंट है. यह खबर परिवार में खुशियां लेकर आता है. इसी बीच अभीरा और अरमान दुखी हो जाते हैं, क्योंकि वह कभी मां-बाप नहीं बन सकते हैं.
चारु और अभीर आएंगे करीब
इधर अभीर चारू से सॉरी कहेगा, जब उसे पता चलेगा कि संजय ने उनकी शादी के दौरान उन्हें धोखा देने की कोशिश की थी. अभीर को बुरा लगता है. अभीर और चारू धीरे-धीरे एक-दूसरे से फिर से प्यार करने लगेंगे. लीप के बाद, कियारा को इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं आएगी और वह विलेन बनकर उन्हें अलग करने की कोशिश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










