ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने बनाई अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट, हमेशा के टूटा अरमान संग रिश्ता

Updated at : 14 Sep 2024 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार हो रहा है. जहां पोद्दार परिवार को पता चलता है कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. इस बात से सभी नाराज हो जाते हैं और अभीरा हमेशा के लिए अरमान संग अपना रिश्ता तोड़ देती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दिलचस्प वेडिंग ट्रैक को लेकर चर्चा में है. आखिरकार अभीरा और अरमान की शादी हो रही है. हालांकि, यह उनके लिए आसान रास्ता नहीं है, क्योंकि रूही परेशानी लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. वह नहीं चाहती कि शादी हो, क्योंकि उसे अब भी उम्मीद है कि अरमान उसकी जिंदगी में वापस आ जाएगा. उसने अभीरा का नाम बदलवाने की कोशिश की और सगाई की अंगूठी भी चुराई. वेडिंग में लेट हो, इसके लिए रूही ने कार्ड में भी गड़बड़ किया. जब सारे प्लान फेल हो गए तो, उन्होंने प्रेनअप की बात उठाई और दादीसा इस पर साइन करने के लिए अभीरा के पीछे पड़ी हैं. अभीरा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और इसलिए, दादीसा उस पर गुस्सा भी है.

अभीरा की किस बात को सुनकर रूही हुई शॉक्ड

अब लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि दादीसा शादी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं. इधर मनीष को पता चल गया कि अभीरा और कोई नहीं बल्कि अक्षरा और अभिनव की बेटी है. इस बात को सुनकर रूही शॉक्ड हो जाती है और अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए अभीरा को थप्पड़ मारती है. मनीष अभीरा का सपोर्ट कर रहा है.

क्या हमेशा के लिए टूट जाएगा अभीरा-अरमान का रिश्ता

हमने देखा कि संगीत फंक्शन एक ढाबे पर आयोजित किया जाता है. इसी बीच अचानक बारिश होने लगती है. अभीरा और अरमान दादीसा को नचाने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती. तभी अभीरा दादा जी की फोटो लेकर आती है और इससे सब कोई खुश हो जाते हैं.

दादीसा को अभीरा पर किस बात का है शक

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि संगीत के दौरान अभीरा बेहोश हो जाएगी और सभी उसे घर ले जाएंगे. दादीसा को संदेह हो जाएगा कि वह प्रेग्नेंट है और वह अरमान से इस बारे में सवाल करेगी. हालांकि, वह कहेगा कि ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ है.

अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट बनाने के पीछे किसका हाथ है

हम आगे देखेंगे कि डॉक्टर अभीरा और अन्य लोगों को सूचित करेंगे कि वह कभी मां नहीं बन सकती. दादीसा, विद्या और संजय अभीरा का अपमान करेंगे जबकि अरमान चौंक जाएगा. मनीष पोद्दार परिवार पर गुस्सा हो जाएगा और अभीरा को वहां से ले जाएगा. अभीरा अरमान को यह भी बताएगी कि यह उनके रिश्ते का अंत है. क्या रूही अपने मंसूबों में कामयाब हो गई? बताया जा रहा था कि अभीरा की फर्जी रिपोर्ट बनाने के पीछे रूही का हाथ है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के मां नहीं बनने पर क्या उसे छोड़ देगा अरमान, रूही की इच्छा होगी पूरी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola