Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स करेगा अरमान को किडनैप, अभीरा की जिंदगी में जल्द दस्तक देगी नयी मुसीबत

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2024 10:49 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पूरी फैमिली अभीरा और अरमान की शादी के खिलाफ हो गए है. हालांकि विरोध के बाद भी अरमान, अभीरा से शादी करना चाहता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ था. अभीरा और अरमान की शादी की रस्में चल रही है. हालांकि इस शादी को तोड़ने में रूही लगी हुई है. हर बार वो नयी मुसीबत लेकर आती है. अभी तक तो उसकी हर कोशिश नाकाम रही, लेकिन उसकी एक योजना सफल होती दिख रही है. अरमान को रूही बताती है कि अभीरा मां नहीं बन सकती.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही रूही नयी चाल चलती है और झूठ बोलती है कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. परिवार ये जानकर टूट सा जाता है. पूरी फैमिली अभीरा और अरमान की शादी के खिलाफ हो गए है. हालांकि विरोध के बाद भी अरमान, अभीरा से शादी करना चाहता है. वो सभी को बताता है कि उसका फैसला नहीं बदलने वाला है.

कौन करेगा अरमान को किडनैप

रूही की योजना एक भयावह मोड़ लेती है और वो अरमान को किडनैप कर लेती है. अरमान को एक अनजान जगह किडनैप करके रखती है. रूही ये तब करती है जब अरमान, अभीरा को लाने के लिए उसके घर जाता होता है. रूही को लगता है कि अभीरा के मां नहीं बन पाने के बाद भी अरमान उससे शादी के लिए कैसे तैयार हो गया.

क्या अभीरा को लगेगा कि उसका रिश्ता खत्म हो गया

अभीरा को नहीं पता है कि अरमान को रूही ने किडनैप कर लिया है. वो इस सच से अनजान ये समझेगी कि अरमान के लिए वो जरूरी नहीं है. ना ही अरमान ने उनसे संपर्क करने की कोई कोशिश की. क्या रूही के चंगुल से अरमान निकल कर भाग पाएगा. क्या अरमान और अभीरा जान पाएंगे कि रूही ने उसे किडनैप किया था. क्या होगा आगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola