Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की परछाई के पीछे भागेगी रूही, चट्टान से गिरने से बचाएगा ये शख्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2025 10:02 AM

विज्ञापन

Garvita Sadhwani gets emotional

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही को रोहित का सपना आता है और वह बैचैन हो जाती है. वह नींद में होती है और अरमान का हाथ रोहित का हाथ समझकर पकड़ लेती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देगा. रूही की जिंदगी में काफी मुश्किलों के बाद खुशियां आई थी, लेकिन अब उसकी खुशियों को किसी की नजर लग गई. रोहित की मौत हो जाएगी और इस दुख से रूही निकल नहीं पाएगी. वह रोहित के कुर्ते का पीछा करते-करते चट्टान के किनारे की ओर पहुंच जाती है. उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि वह चट्टान के किनारे खड़ी है. वह जैसे ही गिरने वाली होती है, अरमान उसे बचा लेता है. वह उसे एक सेफ प्लेस लेकर जाता है.

रूही को आएगा एक भयानक सपना

रूही, रोहित की मौत को स्वीकार नहीं कर पाती और टूट जाती है. अभीरा उसे संभालती है और उसे दक्ष की याद दिलाती है. अभीरा उसे याद दिलाती है कि उसे दक्ष के लिए मजबूत बनना होगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को बुखार होता है और अभीरा और अरमान उसका ख्याल रखते हैं. सोते समय रूही को रोहित के बारे में एक भयानक सपना आता है. उसे लगता है कि रोहित अभी भी उसके साथ है. वह परेशान होकर जाग जाती है और अरमान का हाथ पकड़ लेती है. उसे लगता है कि वह रोहित है.

अभीरा और अरमान देंगे रूही का साथ

सीरियल में दिखाया जाएगा कि जब रूही, अरमान का हाथ पकड़ती है तो अभीरा उसे देखती है. हालांकि वह समझती है कि रूही किस दर्द से गुजर रही है. रूही कै जैसे अहसास होता है कि वह रोहित नहीं अरमान है, रूही उसका हाथ छोड़ देती है और वह रोने लगती है. अभीरा उसे समझाती है कि वह अकेली नहीं है और उसे सपोर्ट देती है. ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Review: सलमान खान को स्क्रीन पर देख सिनेमाघर में झूमने लगे दर्शक, इस सीन को बार-बार फैंस कर रहे शेयर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola