Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अरमान की लाइफ में नई लड़की की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- तीसरा पहिया बनना…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani new Project

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani new Project

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही का किरदार काफी पॉपुलर है. गर्विता साधवानी ने अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. एक्ट्रेस ने अरमान की लाइफ में आई नई हसीना के बारे में भी बात की.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने हाल ही में शो छोड़ने की घोषणा की. हालांकि लीप के बाद पोद्दार परिवार ने खुलासा किया कि रूही अपने बेटे के साथ जापान में रह रही है. अब एक्ट्रेस ने अपने कैरेक्टर को लेकर हो रही ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी. साथ ही अरमान की लाइफ में आई नई हसीना पर भी बात की.

गर्विता साधवानी ने रूही को लेकर की बात

गर्विता साधवानी ने कहा कि जब रूही की एंट्री हुई थी, तब उनका कैरेक्टर पॉजिटिव था और वह अभीरा और अरमान की लाइफ में कोई प्रोब्लम नहीं ला रही थी, तो उन्हें दर्शक काफी पॉजिटिव कमेंट करते थे. हालांकि जब उसकी अरमान की शादी हो गई, जब वह नेगिटिव हो गई. उस समय मैं अपने दिमाग में जस्टिफाई करती थी, ठीक है ना, रूही प्यार में थी. हालांकि लोगों ने वास्तव ने यह पक्ष नहीं देखा और अभीरा और अरमान को पसंद करना शुरू कर दिया.

ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर क्या बोली रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर कहा, ”रूही को काफी ट्रोल किया गया था. उसके लिए कुछ खास शब्दों का इस्तेमाल करते थे जिसमें साइको, ‘भाभी प्रेमी’. अगर आप इसके बारे में सोचें, तो यह ठीक है, क्योंकि रिश्ते में भाभी थी. शुरू में मुझे लगा कि क्या ये ऐसे शब्द हैं, जो मैं अपने लिए सुनना चाहती हूं? फिर मैंने सोचा, ठीक है, यह गर्विता नहीं है और मैं किसी की भाभी नहीं हूं, इसलिए यह ठीक है.”

अरमान की जिंदगी में नई प्रेमिका आने पर क्या बोली रूही

अरमान की जिंदगी में नई प्रेमिका के बारे में बात करते हुए रूही ने कहा, ”अब एक और लड़की है, जो उनके बीच आ गई है और अब उसे निशाना बनाया जाएगा. ये चलता ही रहता है, मुझे लगता है कि यह खेल का एक हिस्सा है. अगर आप शो में तीसरा पहिया हैं, तो आपको थोड़ी नफरत सहनी होगी, मुझे पूरा यकीन है कि लोगों का भी कोई बुरा इरादा नहीं है.”

यह भी पढ़ें-Raid 2 Lifetime Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई रेड 2, अजय देवगन की फिल्म का टोटल कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola