Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से कटेगा इस शख्स का पत्ता, अब नहीं आएगा नजर, शिवानी को देखकर कैसा होगा विद्या का रिएक्शन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में अरमान को अभीरा और शिवानी के साथ देखकर कावेरी डर जाती है. उसे डर है कि कहीं शिवानी सबके सामने पुराना राज ना खोल दें.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूप कहता है कि उसे विश्वास है कि अरमान, शिवानी और अभीरा दोनों का अच्छे से ख्याल रख सकता है. रूप कहता है कि उसे एक कानूनी मामले को संभालने के लिए दिल्ली जाना होगा. शिवानी ये जानकर काफी इमोशनल हो जाती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह उससे मिले बिना ही जाने का सोच रहा था. शिवानी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि अरमान के आने के बाद वह उसे भूल जाएगी. शिवानी फिर कहती है कि उसके दिल में उसके दोनों बेटों के लिए जगह है. वह रूप की तारीफ करती है.
क्या रूप का शो से कटेगा पत्ता?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जाने से पहले रूप, अरमान से वादा लेता है कि वह शिवानी और अभीरा की देखभाल करेगा. अरमान उसे भरोसा दिलाता है कि वह ये वादा कभी नहीं टूटने देगा. शिवानी को वह अपने घर ले जाने का फैसला करता है. शिवानी कहती है कि कावेरी उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी. अरमान और अभीरा कहते हैं कि जब तक वह उसके साथ है, वह उसे उसका सही जगह दिला कर रहेंगे. पोद्दार हाउस में अरमान को अभीरा और शिवानी के साथ देखकर कावेरी डर जाती है. उसे डर है कि कहीं शिवानी सबके सामने पुराना राज ना खोल दें.
विद्या हो जाएगी बेहोश
कावेरी एक बुरा सपना देखती है कि कावेरी ने सबको बता दिया कि कैसे कावेरी ने जानबूझकर उसे अरमान और माधव से दूर रखा. घबरा कर शिवानी जाग जाती है और उसकी नींद खुल जाती है. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में शिवानी को देखकर माधव हैरान हो जाता है. अभीरा उसे बताती है कि वह रूप के साथ रह रही थी. अरमान, माधव से शिवानी के साथ उसकी आखिरी मुलाकात के बारे में पूछता है. माधव बताता है कि उसे पता चला था कि शिवानी की एक एक्सीटेंड में मौत हो गई और सबने इसको सच मान लिया. विद्या ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश हो जाती है. अरमान और माधव उसे संभालने के लिए जाते हैं.
Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










