Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स को पता चली रूही के बुरे इरादों की सच्चाई, अरमान हुआ घायल
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Sep 2024 5:18 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित को फाइनली पता चल जाएगा कि रूही अब भी अरमान से प्यार करती है और उसका भाई गलत नहीं है. वह अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प एपिसोड को लेकर चर्चा में है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अरमान और अभीरा की शादी की तैयारियां हो रही हैं. दादीसा खुश है और पोद्दार परिवार इसे ग्रैंड वेडिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. उन्होंने गोल्ड प्लेटेड शादी का कार्ड छपवाने का फैसला किया. हालांकि रूही इससे खुश नहीं है, क्योंकि वह चाहती है कि शादी टूट जाए और अरमान बस उसी का रहे. इसके लिए वह रोहित के फीलिंग्स के साथ भी खेल रही है.
रूही को क्यों पोद्दार परिवार में पड़ती रहती है डांट
रूही अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने की पूरी कोशिश कर रही है. उसने अभीरा का नाम बदलने और सगाई की अंगूठी छिपानी की भी साजिश रची. लेकिन हर बार असफल रही. रोहित उस पर भरोसा कर रहा है, क्योंकि वह उसके सामने निर्दोष व्यवहार करती है. वह उससे सच्चा प्यार करता है, लेकिन रूही किसी भी कीमत पर केवल अरमान को चाहती है. हमने यह भी देखा कि रूही ने शादी के कार्ड पर अभीरा के माता-पिता का नाम न जोड़कर शादी में देरी करने की फिर से कोशिश की. दादीसा ने इस हरकत के लिए उसे खूब डांटा.
इस शख्स की वजह से अभीरा की लाइफ में आया तूफान
रोहित ने उससे पूछा कि क्या उसने जानबूझकर अभीरा के पेरेंट्स का नाम नहीं लिखा था. जिसपर रूही ने कहा कि ऐसा नहीं है, ये बात गलत है. अब, राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि विद्या अभीरा से परेशान हो जाएगी, क्योंकि वह ऑफिस चली जाती है. रूही फायदा उठाएगी और अभीरा को ताना मारेगी. वह प्रेनअप पेपर बनाने के लिए संजय को भी उकसाएगी. संजय कागजात तैयार करेगा और उसे साइन करने के लिए कहेगा.
रूही के बुरे इरादों के बारे में इस शख्स को पता चला
प्रेनअप देखकर अभीरा चौंक जाएगी और इस को लेकर अरमान से उसकी बहस हो जाएगी. जब वे बहस करेंगे तो रूही यह सब देखेगी और खुश हो जाएगी. रोहित उसे ये देखते हुए पकड़ लेगा. बहस के कारण गुस्से में आकर अरमान घायल हो जाएगा. रूही तुरंत फर्स्ट एड बॉक्स लेकर उसकी ओर दौड़ पड़ेगी. वह अरमान के दिमाग में जहर घोलने की कोशिश करेगी और उसे बताएगी कि अभीरा सही लड़की नहीं है. अरमान तुरंत रूही पर पलटवार करेगा जबकि रोहित यह सब देखेगा. तब रोहित को एहसास होगा कि अरमान नहीं बल्कि रूही उसकी दीवानी है और हमेशा उसके पीछे भागती रहती है. वह समझ जाएगा कि उसके भाई ने कभी उससे कुछ छीनने की कोशिश नहीं की. फिर वह उसे सबक सिखाने का फैसला करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










