Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी है अभीरा, जनमाष्टमी पर मनीष को पता चलेगी सच्चाई, रूही को आएगा अटैक

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Aug 2024 1:26 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में हम देखेंगे कि अभीरा ने अक्षरा का गाया हुआ भजन गुनगुनाया. जिसके बाद मनीष और रूही शॉक्ड हो जाते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अरमान और अभीरा की शादी की कहानी हर किसी को बांधे हुए है. दोनों की सगाई हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सगाई के दौरान रूही ने जितना हो सके ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश की, हालांकि उसकी सारी कोशिशें बेकार हो गईं. अब, ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम पोद्दार को जन्माष्टमी उत्सव मनाते हुए देखेंगे.

अक्षरा ने गाया अपनी मां अक्षरा का गाया हुआ भजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रीकैप में, हम दादीसा को पोद्दार हाउस के सभी सदस्यों के साथ जन्माष्टमी पर पूजा करते हुए देखते हैं. अभीरा इस अवसर पर अरमान के साथ खड़े होकर कृष्ण भजन गाती है. वैसे ये भजन वही है, जिसे अक्षरा खूब गाती थीं. सेलिब्रेशन के दौरान मनीष गोयनका और उसका परिवार भी वहां पहुंचा. अभीरा का वही भजन सुनकर मनीष गोयनका चौंक जाते हैं. उसे याद है कि अक्षरा इसे गाया करती थी. वह अभीरा के पास जाकर पूछता है उसने यह भजन किससे सीखा. रूही पूरी तरह से सदमे में है. अपनी मौसी अक्षरा को याद कर उसकी आंखों में आंसू आ जाता हैं. जब अभीरा अपनी मां की पहचान सबके सामने उजागर करेगी तो क्या उसे एक और पैनिक अटैक का सामना करना पड़ेगा? क्या मनीष गोयनका और परिवार को आखिरकार पता चलेगा कि अभीरा अक्षरा की बेटी है? आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

रूही को पता चलेगा कि वो अभीरा है चचेरी बहनें

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि परिवार वालों को पता चलेगा कि रूही और अभीरा चचेरी बहनें है. दोनों इमोशनल हो जाएंगी. इसी बीच आज के एपिसोड में दादीसा ने अरमान और अभीरा के लिए 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड शादी का कार्ड चुना. रूही ने इसका विरोध किया, लेकिन सफल नहीं रही. फिर उसने अभिरा को उसकी खराब फाइनेंशियल क्राइसिस के लिए ताना मारा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान से अपनी सगाई तोड़ देगी अभीरा, रूही संग करवाएगी उसकी शादी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola