Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान से अपनी सगाई तोड़ देगी अभीरा, रूही संग करवाएगी उसकी शादी

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Aug 2024 11:17 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभीरा और रूही में तीखी बहस होती है. अभीरा उसे बताती है कि अब वो अरमान की मंगेतर है और उससे जुड़े फैसले वो कर सकती है. रूही ये सुनकर चिढ़ जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist: स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ड्रामा शुरू होने वाला है. रूही फिर से अभीरा और अरमान के बीच दरार पैदा करने में लगी हुई है. सगाई की अंगूठी रूही चुरा लेती है और अभीरा को परेशानी का सामना करना पड़ता है. हालांकि मनीषा नकली अंगूठी की जगह असली अंगूठी को रख देती है क्योंकि उसे रूही के इरादों के बारे में पता चल जाता है. अरमान और अभीरा की अब सगाई हो चुकी है और शादी की तैयारी में पूरा परिवार लग गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही से उसके पर्सनल मैटर में टांग अड़ाने के लिए नहीं कहती. वो स्कॉटलैंड में हनीमून की अपने प्लान के बारे में अरमान को बताने के रूही के फैसले पर सवाल खड़ा करती है. रूही कहती है उसे रोकने वाली वो कौन होती है. अभीरा कहती है अरमान की मंगेतर. ये सुनकर रूही की ईर्ष्या बढ़ जाती है. अभीरा कहती है वो उससे सीधे बात कर सकती है क्योंकि उसके मंगेतर के बारे में फैसले वो ले सकती है.

अभीरा को क्यों नीचा दिखाएगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा अरमान और अभीरा की शादी के लिए 24 कैरेट का कार्ड बनवाती है. शादी में इतने पैसे खर्च होने को लेकर रूही, अभीरा को भड़काती दिखेगी. वो उसे कार्ड दिखाकर उसमें उसके माता-पिता का नाम लिखने के लिए कहेगी. रूही उसके और पोद्दार परिवार के बीच का स्टेटस उसे बताकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश करेगी.

क्या अभीरा कहेगी रूही को अरमान से शादी करने के लिए

संजय भी अभीरा पर आरोप लगाएगा कि वो अरमान से पैसों के लिए शादी कर रही. क्या अभीरा इस शादी से पीछे हट जाएगी. क्या अभीरा, रूही को अरमान से शादी करने के लिए कहेगी. क्या अभीरा अपना प्यार कुर्बान करेगी. क्या होगा आगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola