Salman Khan Viral Video: सलमान खान कर रहे थे 'उलटी आरती', बहन अर्पिता ने बीच में टोककर बचाई भाईजान की इज्जत
सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
गणपति विसर्जन के मौके पर सलमान खान पूरे परिवार के साथ बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए. हालांकि, आरती के दौरान भाईजान से एक ऐसी प्यारी गलती हो गई कि बहन अर्पिता खान को उन्हें बीच में ही टोकना पड़ा. जानिए आखिर सोहेल खान के घर पूजा में क्या हुआ और कैसे सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाते नजर आए. इस बार अभिनेता अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति पूजा और विसर्जन में शामिल हुए. इस दौरान सलमान ने पूरे परिवार के साथ आरती की, लेकिन आरती करते समय उनसे एक छोटी सी गलती हो गई. बहन अर्पिता खान की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सलमान को सही तरीका बताया. इसके बाद भाईजान भी अपनी गलती पर हंसते हुए नजर आए. समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.
आरती के दौरान सलमान ने की गलती
सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन के मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया. सलमान खान भी इस पूजा में शामिल हुए और परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की. इसी दौरान वह आरती को एंटी-क्लॉकवाइज यानी उल्टी दिशा में घुमाते दिखाई दिए.
">#WATCH | Actor Salman Khan participated in 'aarti' at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan.
— ANI (@ANI) September 16, 2026
(Source: Salman Khan's PR team) pic.twitter.com/xWemo7VKIA
अर्पिता खान की नजर सलमान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत भाई को सही दिशा में आरती करने के लिए कहा. सलमान ने भी बहन की बात मानी और अपनी गलती सुधार ली. इसके बाद वह मुस्कुराते और हंसते हुए नजर आए. यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए भाईजान
गणपति उत्सव के इस मौके पर सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. अभिनेता को यूलिया वंतूर के साथ भी आरती में शामिल होते देखा गया.
गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान के घर का माहौल काफी खुशनुमा नजर आया. परिवार के सदस्यों ने पूजा में हिस्सा लिया और इसके बाद बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. खास बात यह रही कि विसर्जन के लिए सोहेल के बिल्डिंग परिसर में ही पानी का एक बड़ा टैंक तैयार किया गया था.
ये भी पढ़ें: अंबानी की गणपति पार्टी में छुपते-छुपाते क्यों पहुंचे शाहरुख खान? पैपराजी से नजरें चुराने की तस्वीरें वायरल
पैपराजी को देखकर हंसते नजर आए सलमान
गणपति उत्सव के दौरान सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. आमतौर पर पैपराजी के सामने ज्यादा देर रुकने से बचने वाले सलमान इस बार काफी खुश नजर आए. एक वीडियो में वह पैपराजी की तरफ देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए हंसने लगते हैं.
View on Instagram
इसके बाद अभिनेता कुछ मेहमानों का अभिवादन करते हुए घर के अंदर जाते दिखाई दिए. सलमान ने इस मौके पर कैजुअल फेस्टिव लुक चुना था. वह प्रिंटेड जींस के साथ मैचिंग जैकेट और बीनी पहने नजर आए. उनके बाल भी हाल में बदले हुए लुक में दिखाई दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए