Rohit Sharma: रोहित शर्मा की फर्स्ट गर्लफ्रेंड थी ये एक्ट्रेस, बेडरूम सीक्रेट पर किया ऐसा खुलासा.. सुनकर मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन

रोहित शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहित शर्मा की लव लाइफ एक बार फिर ट्रेंड कर रही है. दरअसल एक्ट्रेस सोफिया हयात ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि वह रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं. उन्होंने बेडरूम सीक्रेट पर भी बात की.

विज्ञापन

क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया में कब कौन-सी कहानी अचानक नया ट्विस्ट ले आए, कुछ कहा नहीं जा सकता. कभी IPL में अपनी अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली सोफिया हयात ने अब ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने क्रिकेट फैंस के कान खड़े कर दिए. ‘बिग बॉस 7’ फेम सोफिया ने पॉडकास्ट में आईपीएल के दिनों को याद करते हुए क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ डेटिंग को लेकर बात की.

विज्ञापन

क्रिकेट की ABC नहीं आती थी, फिर भी यूथ आइकॉन बनी सोफिया

सोफिया हयात ने स्ट्रेट टॉक क्वेयर विस्डम पॉडकास्ट में कहा, उन्हें क्रिकेट की ABC तक नहीं पता थी और उनके मैनेजर ने उन्हें जबरदस्ती इस दुनिया में एंट्री करवाई. उन्होंने दावा किया कि उस दौर में उन्होंने कई बातें झूठ बताईं, यहां तक कि अपनी उम्र भी गलत बताई. सोफिया के मुताबिक, इसी के बाद वह यूथ आइकॉन के तौर पर पॉपुलर हुईं और भारत में उन्हें काफी प्यार मिला.

View on Instagram

रोहित शर्मा की फर्स्ट गर्लफ्रेंड थी सोफिया हयात

क्रिकेटर और दो बच्चों के पिता रोहित शर्मा को डेट करने पर सोफिया ने दावा किया है कि वह रोहित शर्मा की "पहली गर्लफ्रेंड" थीं. उन्होंने कहा, ''मैंने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम यानी रोहित शर्मा को डेट किया था. वह आज भी दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. लेकिन मुझे माफ करना, मुझे यह कहना पड़ रहा है कि वह बिस्तर पर अच्छे नहीं थे''

View on Instagram

सोफिया हयात का रिश्ता कितना चला

ये पहली बार नहीं है जब सोफिया हयात ने रोहित शर्मा के साथ रिश्ते का दावा किया है. कई साल पहले भी एक इंटरव्यू में सोफिया ने रोहित के साथ अपनी लवलाइफ को लेकर खुलकर बात की थी. उस वक्त उन्होंने बताया था कि वह एक किताब पर काम कर रही थीं, जिसमें रोहित के साथ अपने रिश्ते से जुड़ी पूरी कहानी शामिल करने का प्लान था. सोफिया के मुताबिक, दोनों ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और उनका यह रिश्ता करीब एक साल तक चला. यानी रोहित और सोफिया की ये पुरानी ‘लव स्टोरी’ अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस ने फिर कुरेदा जिया खान की मां का दर्द, बोलीं- वह भी सच्चाई की हकदार हैं, जैसे मेरी बेटी थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola