Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Aug 2024 5:43 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां अभीरा के किडनैप हो जाने पर अरमान काफी परेशान है. इस मुश्किल घड़ी में उसका भाई रोहित खड़ा होता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ रोमांचक होता जा रहा है और अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. जहां अरमान और अभीरा शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं. दोनों चाहते थे कि उन्हें पूरे परिवार का आशीर्वाद मिले, लेकिन अब वे सबके फैसले के विरुद्ध जाकर सात फेरे लेना चाहते हैं. उन्होंने पोद्दार हाउस छोड़ दी है और एक मंदिर में शादी करने की प्लानिंग की है.
किडनैप हो जाती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हम देखते हैं कि दादीसा अरमान और अभिरा की शादी को बर्बाद करने की पूरी प्लानिंग कर रही है. इधर अरमान जब घर छोड़ता है, तो वह खुशी-खुशी उनकी शादी के लिए राजी हो जाती है. अभीरा भी दादीसा को थैंक्यू कहने के लिए गुब्बारे लेकर उनके कमरे में आती है. वह दादीसा से वादा करती है कि वह पोद्दार परिवार की सबसे अच्छी बहू बनने की कोशिश करेगी. हालांकि, जल्द ही सब कुछ बिगड़ जाता है. अरमान मंदिर में इंतजार कर रहा है. वह खुश है कि अभीरा फाइनली उसकी पत्नी बन जाएगी. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर है, क्योंकि अभीरा गायब हो जाती है.
रोहित अभीरा को ढूंढ़ने में अरमान की करेगा मदद
अरमान यह जानकर हैरान हो जाता है कि अभिरा का अपहरण कर लिया गया है. वह अभीरा की तलाश में जाता है और रोहित ही इस मुश्किल की घड़ी में उसकी मदद करता है. रूही के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके लिए रोहित अरमान से बहुत नाराज है, लेकिन जब अभीरा लापता हो जाती है, तो रोहित अपने भाई के साथ जाता है. ऐसा लगता है कि अभीरा के अपहरण से दोनों भाइयों का रिश्ता अच्छा हो जाएगा. हालांकि फैंस इस बात से हैरान हैं कि अरमान के साथ शादी के लिए राजी होने के बाद दादीसा ने अभीरा का किडनैप क्यों करवाया? दादीसा का मकसद आखिरकार क्या था? क्या उन्होंने अभी तक अरमान, अभीरा को माफ नहीं किया है? जब आंखों से पट्टियां हटाई जाती हैं तो अभीरा दादीसा को अपने अपहरणकर्ता के रूप में देखकर चौंक जाती है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










