Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने नहीं इस करीबी शख्स ने किया अभीरा को किडनैप, अरमान के सामने किया कुबूल
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Aug 2024 12:05 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा का मंदिर में इंतजार करता है. शादी में शामिल होने के लिए रोहित और रूही भी मंदिर आते हैं, लेकिन अभीरा नहीं आती.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान ने अब फैसला कर लिया है कि वो अभीरा से शादी करेगा. भले ही इस शादी के लिए दादीसा राजी ना हो. अरमान पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला करता है और एक नया घर लेता है. इसके बारे में रूही दादी सा को बता देती है. इस नये घर में अरमान, अभीरा के साथ अपनी जिंदगी शुरू करना चाहता है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नये घर को लेकर दादी सा और अरमान के बीच तीखी बहस होती है. दादीसा अभीरा के परवरिश पर सवाल उठाती है और उसे बुरा-भला कहती है.
मंदिर नहीं पहुंचती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को एक लाल दुपट्टा देता है और कहता है वो उसका मंदिर में इंतजार करेगा. अरमान कहता है अगले दिन वो उसका वेट करेगा. वो पोद्दार हाउस छोड़ देता है और सभी शॉक्ड हो जाते हैं. प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि मंदिर में अरमान और अभीरा की शादी के लिए मनीषा चाची, माधव और मनीष आते हैं. इसके अलावा रोहित और रूही भी इस शादी में शामिल होने के लिए आता है. हालांकि सभी अभीरा का इंतजार करते हैं, लेकिन वो नहीं आती.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…
दादी सा का असली चेहरा आया सामने
अरमान, अभीरा को फोन करता है और उसे पता चलता है कि वो किडनैप हो गई है. अरमान पोद्दार हाउस आता है और दादी सा से उसके बारे में पूछता है. दादी सा उसे बताती है कि उसने ही अभीरा को किडनैप किया है, क्योंकि वो उन दोनों की शादी नहीं होने देगी. अरमान शॉक्ड हो जाता है. अरमान दादी सा से पूछता है कि उसे क्या चाहिए. क्या अभीरा को बचाने के लिए दादी सा के खिलाफ अरमान उठाएगा एक बड़ा कदम. क्या दादी सा अपने प्लान से अरमान और अभीरा को दूर कर पाएगी. क्या होगा आगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










