Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया नए शो से टीवी स्क्रीन पर करेंगे वापसी, बोले- रोमांच के साथ…

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Aug 2024 2:38 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि क्या वो राजन शाही के नए शो से वापसी करेंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही की ओर से निर्मित, स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भारतीय टीवी के इतिहास में सबसे सफल शोज में गिना जाता है. सीरियल आज भी टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. पिछले 15 सालों में, हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़ जैसे कई स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया. इन-दिनों कहानी समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित के इर्द-गिर्द घूम रही है. ये कलाकार अभीरा और अरमान की भूमिका में सभी का दिल जीत रहे हैं. अब पुराने शिवम खजुरिया ने सीरियल और अपने कैरेक्टर को लेकर बात की है.

शिवम खजूरिया ने निभाई थी रोहित की भूमिका

शिवम खजूरिया सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की भूमिका में नजर आ रहे थे. वह रूही के पति और अरमान के छोटे भाई थे. हालांकि थोड़े समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, शिवम खजूरिया ने ब्रेक ले लिया, क्योंकि कहानी में उनका किरदार गायब हो गया था. जहां हर कोई उनकी दोबारा एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, वहीं नए रोहित बनकर रोमित राज ने एंट्री ली. फैंस इस न्यूज से शॉक्ड हो गए थे और कई तो आज भी उन्हें मिस करते हैं.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने नहीं इस करीबी शख्स ने किया अभीरा को किडनैप, अरमान के सामने किया कुबूल

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर क्या बोले शिवम खजुरिया

फिल्मीबीट के साथ एक एंटरव्यू में, शिवम खजूरिया ने अपने फैंस के बारे में बात की, जो उन्हें रोहित के रूप में याद कर रहे हैं और आज भी ढेर सारे मैसेज भेजते हैं. टीवी स्टार ने कहा, “रोमित राज बहुत अच्छा कर रहे हैं. मेरे जाने के बाद मुझे बहुत सारे मैसेज मिले. ज्यादातर लोग इस बात से दुखी और आहत थे कि मैंने शो क्यों छोड़ा और वे मुझे याद कर रहे हैं. मुझे लगता है यह बहुत सौभाग्य की बात है कि दर्शकों ने मेरे किरदार को इतना पसंद किया कि अब यह एक बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लोगों को फिर से एंटरटेन कर सकूं.”

शिवम खजूरिया नए शो के साथ टीवी पर कब करेंगे वापसी?

कहा जा रहा है कि शिवम राजन शाही के अपकमिंग शो में लीड भूमिका निभाने के लिए तैयार है. ये खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. अब शिवम ने छोटे पर्दे पर अपनी वापसी के बारे में खुलकर बात की और कहा कि, “मैं जल्द ही कुछ रोमांचक के साथ आपकी स्क्रीन पर आऊंगा. आप बस इंतजार कीजिए.”

Entertainment Trending Videos

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से शादी से पहले अभीरा हो जाएगी किडनैप, रूही नहीं ये शख्स अब बना दुश्मन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola