Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अभीरा को दी ये धमकी, अरमान को छोड़ने की दे डाली चेतावनी

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Aug 2024 5:23 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा को पता चल जाएगा कि सगाई की अंगूठी रूही ने चुराई है. वह उससे भिड़ेगी. जिसके बाद रूही कहेगी कि वह कभी भी उसकी शादी अरमान से नहीं होने देगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. सीरियल की स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लेटेस्ट कहानी अरमान और अभीरा की सगाई के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां हाल ही में हमने देखा है कि रूही इस बात से चिढ़ जाती है कि दादीसा ने अभीरा और अरमान के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है. वह किसी भी कीमत पर अरमान को खोना नहीं चाहती है और इसके लिए रोहित का इस्तेमाल कर रही है. वह अभीरा को फंसाने की पूरी कोशिश कर रही है.

रूही का हर प्लान क्यों हो रहा है फेल

अभीरा ने और चाल चली थी. जिसमें उसने दादीसा को भड़काया और कहा कि अभीरा का नाम बदल दिया जाए. रूही जानती थी कि अभीरा कभी इस बात के लिए राजी नहीं होगी और दादीसा की नजरों में गिर जाएगी. हालांकि, रक्षा बंधन के दौरान, हमने अनुपमा और अरमान को स्टैंड लेते देखा. वे दादीसा से अभीरा की पहचान न छीनने के लिए कहते हैं.

क्या इस कारण अरमान ने घरवालों को नहीं बताई सच्चाई

हमने यह भी देखा कि रूही ने अभीरा और अरमान की सगाई को बर्बाद करने का फैसला किया. अभीरा को अरमान की अंगूठी को संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, चोर से तो उसने बचा लिया, लेकिन रूही से नहीं संभाल पाई. उसने अंगूठी चुरा ली. अरमान अपनी होने वाली पत्नी को बचाने के लिए झूठ बोलता है और नकली अंगूठी लाता है. हालांकि अभीरा किसी से झूठ नहीं बोलना चाहती. इसलिए, वह अरमान से सच्चाई बताने के लिए कहती है, लेकिन उसे लगता है कि परिवार खुश है और इसलिए, उन्हें इसे खराब नहीं करना चाहता.

रूही ने अभीरा को क्या दिया चैलेंज

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और अरमान की सगाई अच्छे से हो जाएगी और सभी खुश होंगे. हालांकि अंगूठी वाली बात वो बाद में सबको बताएगी और इसी के साथ रूही का प्लान फेल हो जाएगा. यही नहीं अभीरा को रूही पर शक भी होगा और पता चल जाएगा कि अंगूठी चोर वही है. रूही भी अपनी गलती कबूल कर लेगी. रूही अभीरा से कहेगी कि वह उनकी शादी नहीं होने देगी और अभीरा को चैलेंज करेगी. रूही यह भी कहेगी कि वह अभीरा को पोद्दार हाउस में नहीं घुसने देगी.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola