Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के इस एक्टर ने दिया था अरमान के रोल के लिए ऑडिशन, लेकिन अब निभा रहे हैं ये किरदार

Updated:
विज्ञापन
Rishabh Jaiswal auditioned for Armaan role

Rishabh Jaiswal auditioned for Armaan role

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लंबे समय से चल रहे टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में कृष पोद्दार का किरदार निभाने वाले अभिनेता ऋषभ जायसवाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत लिया. वह मशहूर हो गए. ऐसे में अब एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने अरमान की भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह चूक गए

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपनी जबरदस्त स्टोरीलाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में इन-दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा इन-दिनों अपनी बेटी मायरा संग एंजॉय कर रही है. अरमान ने उसे 7 साल पुराने सच से रूबरू करवाया, जिसमें कहा कि पूकी ही मायरा है. इसी बीच अब कृष ने खुलासा किया है कि उन्होंने अरमान के रोल के लिए ऑडिशन दिया था.

कृष ने अरमान के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

टेली रिपोर्टर से हाल ही में हुई बातचीत में, ऋषभ ने बताया कि उन्होंने पहले अरमान के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, जिसे पहले शहजादा धामी निभा रहे थे. उन्होंने कहा, “मैंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन आखिरकार राजन सर चाहते थे कि मैं कृष का रोल करूं, क्योंकि मैं तब उतना मैच्योर नहीं था. तो ये बहुत अच्छा मौका था, जो मुझे मिल गया और मुझे लगता है कि मैं इसके लिए राजन सर और डीकेपी प्रोडक्शन का हमेशा आभारी रहूंगा.”

कृष के रूप में पॉपुलर होने पर खुश है ऋषभ जायसवाल

ऋषभ जायसवाल ने आगे कहा कि लोग उन्हें कृष के नाम से जानते हैं और यही सबसे अच्छी बात है. एक्टर ने कहा कि एक मौका एक अभिनेता के लिए सब कुछ बदल सकता है. उन्होंने कहा कि एक ब्रेक आपकी जिंदगी बदल सकता है, जिसमें एक रियलिटी शो, एक बड़ा लीड और एक बड़ी फिल्म शामिल है. उन्होंने कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि उन्हें महीने में 25 दिन शूटिंग करनी होती है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सुंदर वीरा ने 17 साल तक शो का हिस्सा बने रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जेठालाल संग मेरा काफी…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola