Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में काम करने पर राहुल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंशुमान कैमियो रोल में…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद राहुल शर्मा की एंट्री हुई है. वह अंशुमान का रोल निभा रहे हैं और अभीरा संग उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. एक्टर ने अब शो में काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में हाल ही में कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई है. जहां लीप के बाद अरमान और अभीरा अलग हो गए हैं और उनकी जिंदगी में नए लोग आ गए हैं. रुहीन अली गीतांजलि के रूप में शो में शामिल हुई, जो अरमान से प्यार करती हैं. इसके अलावा राहुल शर्मा ने भी अंशुमान के रूप में एंट्री मारी. वह अभीरा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं. अंशुमान की धांसू एंट्री से फैंस काफी खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, राहुल शर्मा ने अपने किरदार के बारे में बात की और बड़ा खुलासा भी किया.
राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने पर तोड़ी चुप्पी
राहुल शर्मा ने टेली फेस के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अंशुमान को अपना जीवन पूरी तरह से जीना पसंद है, लेकिन वह अपने काम को लेकर भी काफी गंभीर हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने पुष्टि की है कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक कैमियो कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला कैमियो है और ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ काम करने से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता.”
कैमियो में नजर आने वाले हैं राहुल शर्मा
उन्होंने आगे कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी अंशुमान की शुरुआत है, इसलिए कोई नहीं कह सकता कि यह कैमियो कैसे और कब खत्म होगा. राहुल शर्मा ने बताया कि वह सेट पर अच्छा समय बिता रहे हैं क्योंकि वह सभी कलाकारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अभीरा (समृद्धि शुक्ला) और अंशुमान को साथ काम करते हुए देखेंगे. उन्होंने अभीरा, कावेरी और विद्या को उनके फैशन स्टार्टअप के लिए एक डील ऑफर की है. अंशुमान न केवल अभीरा के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाएगा, बल्कि दादीसा को भी इम्प्रेस करेगा. अभीरा उसपर अरमान जैसे हक जताएगी और अंशुमान भी बुरा नहीं मानेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










