Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: किडनैपर्स के चंगुल से आजाद होगी मायरा, जेल से छूटने के बाद अभीरा का ऐसा हो जाएगा हाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Sep 2025 8:58 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक फोटो- ट्विटर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि जेल में अभीरा की हालत खराब हो जाती है और नर्स उसके इलाज के लिए आती है. अभीरा खाना-पीना भी छोड़ देती है. दूसरी तरफ मायरा को किडनैपर्स से बचा लिया जाता है और वह अपने घर वापस आ जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीरा को जलेबी पर शक होता है. अभीरा को उसके बाल तस्करी में संलिप्तता का सच पता चलता है. वह जानकर डर जाती है कि फंसी लड़कियों में उसकी बेटी भी है. अभीरा, जलेबी से अपनी बेटी के बारे में पूछती है. वह जलेबी पर हमला करती है. जेल आधिकारी ये देखकर अभीरा को रोकते हैं. अभीरा, जेल अधिकारी को उसका फोन देते हैं और बताती है कि उसके बहुत सारे सबूत हो सकते हैं. जब वह फोन चेक करते हैं तो पाते हैं कि ये स्वीच ऑफ है.
मायरा होगी किडनैपर्स से आजाद
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जलेबी अभीरा के आरोपों से इनकार करती है. जेल अधिकारी अभीरा को यकीन दिलाते हैं कि जलेबी के फोन की मरम्मत करवाएगी जाएगी और सबूत मिलने पर जलेबी को सजा मिलेगी. दूसरी तरफ मायरा को बचा लिया जाता है. पोद्दार परिवार उसे घर ले आते हैं. अभीरा को एकांत कारावास में भेज दिया जाता है. वहां पर बाहरी दुनिया से उसका कोई संपर्क नहीं होता. वह मायरा के लिए तड़पती दिखती है और दीवारों पर ड्राइंग बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर करती है.
जेल से छूटने के बाद अभीरा का होगा ऐसा हाल
अभीरा की तबीयत खराब हो जाती है और एक नर्स उसका इलाज करने की कोशिश करती है. अभीरा खाना-पीना छोड़ देती है और उसकी हालत और ज्यादा खराब हो जाती है. नर्स उसे वॉर्न करती है कि अगर ऐसा चलता रहा तो अभीरा की जान खतरे में पड़ सकती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगी और उसकी जमानत हो जाएगी. हालांकि अभीरा को जेल का अनुभव का सदमा लगेगा. अपनी बेटी से वापस मिलने के बाद भी उसके अंदर जर बैठ जाएगा. वह जेल से छूटने के बाद अकेले एक कमरे में बैठी रहेगी और जेल की बातें उसे सताती रहेगी.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










