Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: संजय नहीं ये शख्स होगा पोद्दार हाउस का मालिक, प्रोपर्टी पेपर्स लगेगी हाथ

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. शो की कहानी में कई सारे बदलाव हुए हैं. अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि संजय कृष को पोद्दार हाउस की प्रोपर्टी देगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 7 साल की लीप के बाद कहानी में कई नए बदलाव हुए हैं. कहानी को दिलचस्प और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनाए रखने के लिए निर्माता जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं. अभीरा के रूप में समृद्धि शुक्ला, अरमान के रूप में रोहित पुरोहित और रूही के रूप में गर्विता साधवानी जैसे कलाकारों ने मोर्चा संभाला है. हर एपिसोड में नई चुनौतियां और ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखते हैं.

कृष फैमिली में करता है सबसे नफरत

लीप के बाद अब अरमान आरजे साथी अंजाना के नाम से जाने जाते हैं और देर रात तक चलने वाले रेडियो शो में काम करते हैं. इधर अभीरा दादीसा और विद्या के साथ अकेले की जिंदगी जी रही है. वह मिडिल क्लास फैंमिली की तरह चॉल में रहते हैं, क्योंकि संजय ने धोखे से उससे सबकुछ छीन लिया था. इधर कृष की हरकतें भी बदल गई हैं. वह अब दादीसा के प्रति अनादरपूर्ण व्यवहार करता है. वह अब संजय की भी इज्जत नहीं करता है और पूरे घर को अपने कंट्रोल में रखे हुए है.

संजय से पोद्दार फर्म के सारे पेपर्स कृष को देगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाली कहानी में कृष संजय के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाने की कोशिश करेगा. हालांकि वह बाद में अपने ही पिता को धोखा देने की साजिश रच रहा है. अतीत एक बार फिर खुद को दोहराएगा, जैसे संजय ने दादीसा से पूरा पोद्दार फर्म छीन लिया था, अब कृष उसी राह पर निकल गया है. आने वाली कहानी में ड्रामा और बढ़ जाएगा, क्योंकि संजय आखिरकार पोद्दार हाउस के कागजात कृष को दे देगा. अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि संपत्ति के कागजात मिलने के बाद कृष क्या कदम उठाएगा. इधर 7 साल बाद अभीरा पूकी से मिलेगी, लेकिन वह उसे अपनी बेटी के रूप में नहीं पहचान पाएगी. वह पूकी का नाम भी नहीं पूछेगी.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर अंजलि भाभी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीआरपी या दर्शकों की…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola